{"_id":"6a19d68f4776a30efc09868d","slug":"the-storm-brought-down-electric-poles-and-trees-and-the-rain-caused-waterlogging-rewari-news-c-198-1-fth1001-239285-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आंधी से बिजली के खंभे और पेड़ गिरे, बारिश से जगह-जगह जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आंधी से बिजली के खंभे और पेड़ गिरे, बारिश से जगह-जगह जलभराव
Fri, 29 May 2026 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 29 May 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
सेक्टर 1 के प्रवेश मार्ग पर जलभराव। संवाद
रेवाड़ी। जिले में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार की शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। शाम चार बजे अचानक बादल छा गया और आंधी के साथ बारिश हुई। आंधी के चलते बिजली के 8 खंभे गिर गए और 7 पेड़ टूट गए। इसके चलते कहीं-कहीं बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही।
जिले में शुक्रवार को सुबह के समय हल्की धूप और गर्मी का असर बना रहा। दिनभर चलती हल्की हवाओं ने मौसम को कुछ हद तक संतुलित बनाए रखा। शाम करीब चार बजे अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बाद में रुक रुक कर बूंदाबांदी होती रही।
बारिश के चलते अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वीरवार को एक दिन पहले अधिकतम तापमान 46 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। एक दिन में अधिकतम तापमान में करीब 9.5 डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को तपती गर्मी और लू से राहत मिली।
विज्ञापन
तेज हवा के साथ हुई से मौसम सुहाना हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली। लोग घरों और दुकानों से बाहर निकलकर ठंडी हवाओं का आनंद लेते नजर आए। बच्चों और युवाओं में भी मौसम परिवर्तन को लेकर उत्साह देखने को मिला। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के कारण लोग परेशान थे। ऐसे में मौसम बदलने से आमजन ने राहत की सांस ली।
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 2 जून तक मौसम में इसी प्रकार बदलाव बना रह सकता है। विभाग के अनुसार 1 जून तक जिले के अधिकांश क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है।
वीरवार देर रात हुई बारिश का पानी अभी पूरी तरह निकला भी नहीं था कि शुक्रवार को फिर बारिश होने से शहर में कई स्थानों पर दोबारा जलभराव की स्थिति बन गई। जगह-जगह सड़कों और गलियों में पानी जमा होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
हालांकि शुक्रवार को अपेक्षाकृत कम बारिश हुई जिसके कारण हालात ज्यादा गंभीर नहीं बने, लेकिन कई क्षेत्रों में जलभराव के कारण लोगों की आवाजाही प्रभावित रही। यदि आने वाले दिनों में तेज बारिश होती है तो शहरवासियों की समस्याएं और बढ़ सकती हैं।
-- -- -- -- -- -
बिजली की खपत में दर्ज की गई कमी
मौसम बदलने और तापमान में गिरावट आने के बाद बिजली की खपत में कमी दर्ज की गई है। कुछ दिन पहले जहां बिजली की दैनिक खपत 1 करोड़ यूनिट को पार कर चुकी थी। अब यह घटकर करीब 95 लाख यूनिट तक पहुंच गई है। मौसम में बदलाव और गर्मी कम होने के कारण एयर कंडीशनर, कूलर और अन्य विद्युत उपकरणों का उपयोग कम हुआ है, जिससे बिजली लोड में राहत मिली है। पिछले दिनों अत्यधिक गर्मी के चलते बिजली की मांग लगातार बढ़ रही थी, जिसके कारण कई क्षेत्रों में रोजाना 4 से 5 बार बिजली कटौती की समस्या सामने आ रही थी। अब मौसम सुहावना होने और खपत घटने से लोगों को बार-बार लगने वाले कटों से राहत मिलने की उम्मीद है। यदि आने वाले दिनों में मौसम इसी तरह बना रहता है तो बिजली की खपत में और कमी आ सकती है।