फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The robbers snatched the bag after hitting the company employee with a sharp object

लुटेरों ने कंपनी कर्मचारी पर नुकीली चीज से वार कर छीना बैग

Wed, 27 Jul 2022 09:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
The robbers snatched the bag after hitting the company employee with a sharp object
रेवाड़ी। आईएमटी के सेक्टर-4 में मंगलवार की रात 10 बजे कंपनी में ड्यूटी समाप्त कर कमरे पर लौट रहे कर्मचारी पर नुकीली चीज से वार कर लुटेरों ने बैग छीन लिया और भाग गए। बैग में लैपटाप, जरूरी कागजात व पैसे थे। कसौला थाना पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के गांव चांदपुर नौआबाद निवासी मनिन्द्र व्यापारी बावल आईएमटी स्थित एक कंपनी में काम करता है और सेक्टर-2 में किराये पर रहता है। मंगलवार की रात वह 10 बजे ड्यूटी से लौटकर अपने कमरे पर जा रहा था। जब वह आईएमटी के सेक्टर-4 के कोने पर पहुंचा तभी पीछे से एक बाइक पर दो युवक आए और पैदल जा रहे मनिन्द्र से बैग छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर युवकों ने उस पर नुकीली चीज से वार कर दिया और बैग छीन कर भाग गए। बैग में लैपटॉप, जरूरी दस्तावेज, कुछ पैसे व अन्य सामान था। मनिन्द्र ने वारदात की सूचना अपने साथी को दी। दोस्त मौके पर आया और उसे अस्पताल लेकर पहुंचा। वारदात की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंची पुलिस ने मनिन्द्र के बयान के आधार पर लुटेरे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed