फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The road leading from village Basduda to Padla is dilapidated.

Rewari News: गांव बासदूदा से पाड़ला की ओर जाने वाली सड़क जर्जर

Sat, 28 Sep 2024 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 28 Sep 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
The road leading from village Basduda to Padla is dilapidated.
फोटो : 05रेवाड़ी। गांव बासदूदा से पाड़ला की ओर जाने वाली सड़क की जर्जर स्थिति। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नांगलमूंदी। गांव बासदूदा से पाड़ला की ओर जाने वाली सड़क जर्जर होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क मार्ग से नांगल जमालपुर, अहरोद, शोभा की ढाणी, मन्दौला, ढाणी कोलाना जाना मुश्किलों भरा सफर है। हितेश, खेमराम, नवीन, सोनू, मनीष ने बताया कि पिछले कई दिनों से बासदूदा से पाड़ला सड़क पर रोडे डालने के कारण सड़क की हालत खस्ताहाल है।

हालात यह है कि रोडे डालने के कारण वाहन चालकों को कई प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क मार्ग पर बिछाए गए रोडे उखड़ने लगे हैं। रोजाना दोपहिया वाहन चालक के आवागमन के कारण वाहन पंक्चर होने का अंदेशा बना रहता है। इस सड़क मार्ग पर वाहन तो दूर पैदल राहगीर भी नहीं निकल सकता। वाहन चलन से सड़क पर बिछाई गई रोडियां उछलकर सीधा लोगों को लग रही हैं। पूरे दिन धूल का गुब्बार उठा रहता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सड़क मार्ग को दुरूस्त करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed