{"_id":"683df704dfd340e5400dace6","slug":"the-race-for-admission-in-iti-will-start-from-june-6-rewari-news-c-198-1-fth1001-220461-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आईटीआई में 6 जून से शुरू होगी दाखिले की दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आईटीआई में 6 जून से शुरू होगी दाखिले की दौड़
Tue, 03 Jun 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 8मनेठी स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मनेठी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई ) में 3 दिन बाद दाखिले की दौड़ शुरू हो जाएगी। इच्छुक विद्यार्थी 6 जून से 20 जून तक दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
जिले में 23 राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हैं। इन संस्थानों में विभिन्न ट्रेड में साढ़े 5 हजार सीट हैं। इन ट्रेडों में दाखिले को लेकर आईटीआई में तैयारियां हो गई हैं। आईटीआई में प्रबंधन विभिन्न ट्रेडों विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने की योजना बना रहा है।
महिला आईटीआई संस्थान में अलग-अलग ट्रेडों पर 240 सीटें हैं। छात्रवृत्ति स्कीम के तहत सामान्य वर्ग की छात्राओं को 200 रुपये प्रतिमाह वजीफा के साथ ही टूल किट दिया जाएगा।
विज्ञापन
हरियाणा निवासी छात्राएं जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 3 लाख से कम है, उनको बालिका प्रोत्साहन राशि 200 रुपये सहित अन्य सुविधाएं दी जाती है।
आईटीआई प्रबंधन ने विद्यार्थियों से अपील की है कि विद्यार्थी अपने दस्तावेज पूरे कर लें, ताकि दाखिले के समय विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर उनके पास दाखिले से संबंधित दस्तावेज पूरे रहेंगे तो दाखिले में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।
कुंड मनेठी स्थित राजकीय आईटीआई में कॉस्मेटॉलोजी में 24, इलेक्ट्रीशियन में 40, फिटर में 40, मोटर मैकेनिक व्हीकल में 48, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनर में 48, टर्नर में 40, ड्राफ्ट्समैन मैकेनिक में 20, ड्राफ्ट्समैन सिविल में 24, पेंटर जनरल में 20, वेल्डर में 40 सीट है। इसी प्रकार कारपेंटर में 24, सिलाई टेक्नोलॉजी में 20, कोपा में 48, प्लम्बर ट्रेड में 48 सीटें हैं।
वहीं राजकीय महिला आईटीआई में हेयर एंड स्किन केयर में 48, ड्रेस मेकिंग में 40, कटाई एवं सिलाई में 40, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक में 24, कढ़ाई एवं सुई कार्य में 20, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट में 48, इलेक्ट्रीशियन में 20 सीटें हैं।
इन ट्रेडों पर आते हैं अधिक आवेदन
आईटीआई की वायरमैन, वेल्डर, टर्नर, पलंबर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, ट्रैक्टर व मशीन टूल मैकेनिक, मशीनिस्ट, फाउंड्री मैन, फिटर, कोपा, वुड वर्क टेक्नीशियन, सेविंग टेक्नोलॉजी, एसएसए हिंदी व अंग्रेजी जैसी ट्रेड की तरफ विद्यार्थियों का सबसे ज्यादा रुझान रहता है। इन ट्रेड में कुल सीट से कई गुना अधिक आवेदन आते हैं। इस पर मेरिट आधार पर दाखिले किए जाते हैं।
आवेदन के समय ये दस्तावेज लाएं
दाखिले के लिए 10वीं, 12वीं का सर्टिफिकेट, परिवार पहचान पत्र, मोबाइल फोन (ओटीपी) के लिए, स्वयं की ई-मेल आईडी, जाति प्रमाण पत्र, हरियाणा स्थायी निवासी प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र (6 माह से पुराना मान्य नहीं होगा), इनकम सर्टिफिकेट (चालू वर्ष का होना चाहिए), पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और आधार कार्ड से लिंक पासबुक जरूरी है।
-
वर्जन
आईटीआई में प्रवेश के लिए विद्यार्थी 6 से 20 जून तक आवेदन कर सकेंगे। फिलहाल विद्यार्थी जरूरी दस्तावेज पूरा लें ताकि दाखिले के समय किसी तरह की परेशानी न हो। -सुरेंद्र सिंह, प्राचार्य, महिला राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रेवाड़ी ।