फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The purpose of the program is to make daughters self-reliant: Varsha Jain

बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना ही कार्यक्रम का मकसद : वर्षा जैन

Mon, 24 Jan 2022 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
The purpose of the program is to make daughters self-reliant: Varsha Jain
रेवाड़ी। राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव वर्षा जैन की ओर से एक वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें बालिकाओं से संबंधित कानूनों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज देश की बेटियों की लगभग हर क्षेत्र में हिस्सेदारी है, लेकिन ऐसे में कई परिवार हैं जो बेटियों को जन्म नहीं देना चाहते हैं। इसलिए उन्हें गर्भ में ही मार देते हैं। उन्होंने बताया कि यह दिन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह लिंग आधारित चुनौतियों को समाप्त करता है, जिसका सामना दुनिया भर में लड़कियां करती हैं।
विज्ञापन

अधिवक्ता सजीव गौतम ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि लड़किया आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है। उन्होंने कहा कि सृष्टि की शुरुआत से महिलाओं का सम्मान किया जाता रहा है। इस मौके पर न्यायालय के अधिकारी, जिला प्राधिकरण के अधिवक्ता, महिला पुलिसकर्मी व स्कूल के अध्यापकों ने वेबिनार में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed