फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The Public Health Department started cleaning the sewer before the arrival of monsoon.

Rewari News: मानसून आने से पहले जनस्वास्थ्य विभाग ने शुरू कराई सीवर की सफाई

Fri, 29 May 2026 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 29 May 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
The Public Health Department started cleaning the sewer before the arrival of monsoon.
मुख्य बाजार में सीवर की सफाई करते जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। संवाद
रेवाड़ी। मानसून सीजन शुरू होने से पहले ही जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग ने सीवर सफाई शुरू करा दी है। विभाग की ओर से 24 लाख रुपये की लागत से सीवर लाइनों की सफाई कराई जा रही है। वहीं दूसरी ओर नगर परिषद अभी तक अपने अधीन आने वाले नालों की सफाई शुरू नहीं कर पाई है। सफाई का कार्य टेंडर प्रक्रिया में अटका हुआ है।
विज्ञापन

इसके चलते शहर के कई हिस्सों में नाले जाम हो गए हैं। मानसून से पहले समय रहते सफाई नहीं हुई तो बारिश के दौरान परेशानी और बढ़ सकती है। शहर के अधिकांश बड़े और छोटे नाले नगर परिषद के अधीन आते हैं। इन नालों में लंबे समय से गाद, प्लास्टिक और कचरा जमा है, जिससे पानी की निकासी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

मानसून के दिनों में शहर के कई इलाके जलमग्न हो जाते हैं। मॉडल टाउन, नई बस्ती, बस स्टैंड रोड, सेक्टर-4, नागरिक अस्पताल, ब्रास मार्केट, अनाज मंडी, नईवाली चौक, सब्जी मंडी रोड, पुराना कोर्ट रोड और धारूहेड़ा रोड जैसे व्यस्त एवं निचले इलाकों में नालों की स्थिति बेहद खराब है। कई जगहों पर नाले जाम होने से नाले का पानी सड़क पर बहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद की तरफ से नालों की सफाई के लिए एक साथ कई टेंडर जारी किए गए हैं। करीब 86.75 लाख रुपये खर्च होंगे। सर्कुलर रोड के दोनों ओर स्थित नालों की सफाई के लिए 36.89 लाख की लागत निर्धारित की है।
दिल्ली रोड, नारनौल रोड, कालका रोड, तुर्कियावास रोड सहित अन्य बाहरी नालों (आउटर नाला) की सफाई के लिए 30.98 लाख निर्धारित की गई है। मेन बाजार ड्रेन, नाई वाली चौक से ऑटो मार्केट ड्रेन और बावल रोड से नया बाजार ड्रेन तक के नालों की सफाई की अनुमानित लागत 18.88 लाख रखी गई है।

-------------

हर वर्ष लाखों खर्च होने के बाद भी सुधार नहीं



नगर परिषद की ओर से हर साल नालों की सफाई पर लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं लेकिन हमेशा बदहाल रहती है। पिछले वर्ष 61 लाख रुपये से 20 से अधिक नालों की सफाई के लिए टेंडर लगे थे। नगर परिषद क्षेत्र में दिल्ली रोड, नारनौल रोड, झज्जर रोड, कालका रोड, गढ़ी बोलनी रोड, मॉडल टाउन, अपना बाजार से माता चौक से होटल मिनी महल, अग्रसेन चौक से भाड़ावस गेट और अभय सिंह चौक से राजेश पायलट चौक तक नाले की सफाई शामिल थी। हनुमान मंदिर बड़ा तालाब से अग्रसेन चौक की ओर आंबेडकर चौक, धारूहेड़ा चुंगी, झज्जर चौक, रेलवे चौक, नाई वाली चौक होते हुए मुख्य सर्कुलर रोड, झज्जर चौक, रेलवे चौक, नाई वाली चौक तक नाले की सफाई हुई थी। 2024 में मुख्य सर्कुलर रोड, दिल्ली रोड, अग्रसर चौक से भाड़ावास गेट और पंजाबी पोटरी नाले की सफाई के लिए 36.79 लाख रुपये का टेंडर लगाया था।

---------------
हर वर्ष बारिश से पहले प्रशासन बड़े-बड़े दावे करता है लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति नहीं बदलती। नगर परिषद जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर सफाई कार्य शुरू करे ताकि मानसून के दौरान शहरवासियों को राहत मिल सके।-संजय कुमार, राजीव नगर
--------------
हर साल बारिश के दौरान सड़कों पर पानी भर जाता है लेकिन नगर परिषद समय रहते नालों की सफाई नहीं कराती। इस बार भी अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है।-धर्मबीर पोसवाल, गुर्जरवाड़ा
---------------
जनस्वास्थ्य विभाग ने सीवर सफाई शुरू कर अच्छी पहल की है लेकिन नगर परिषद की धीमी कार्यशैली से शहरवासियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। -ऋषभ, शास्त्री नगर

-----------------
मानसून से पहले सभी नालों की सफाई जरूरी है। बावजूद कार्य शुरू नहीं हो पाया है। जल्द कार्य शुरू होना चाहिए।-शैल कुमारी, कुतुबपुर
--------------
वर्जन:
बरसात के मौसम को देखते हुए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्टॉर्म वाटर डिस्पोजल सिविल अस्पताल के टैंक की सफाई का कार्य पूरा कर लिया गया है। बाल भवन स्थित बरसाती पानी के डिस्पोजल को भी साफ किया गया है। वार्ड नंबर 8 में सीवरेज सफाई अभियान शुरू किया गया है।-विनय प्रकाश चौहान, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग
---------------
नालों की सफाई के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।

अंकित, एक्सईएन, नगर परिषद रेवाड़ी।

मुख्य बाजार में सीवर की सफाई करते जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। संवाद

मुख्य बाजार में सीवर की सफाई करते जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed