फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The protest will continue until the demands of the hospital are met: Anil Kumar

अस्पताल की मांग पूरी होने तक चलेगा धरना : अनिल कुमार

Tue, 22 Jul 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 22 Jul 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
The protest will continue until the demands of the hospital are met: Anil Kumar
फोटो : 2200 बेड के अस्पताल को लेकर धरना देते ग्रामीण। स्रोत : समिति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। 200 बेड का अस्पताल बनाओ संघर्ष कमेटी रामगढ़ भगवानपुर का धरना प्रदर्शन मंगलवार को 36वें दिन भी जारी रहा। धरना सभा में सरपंच प्रतिनिधि अनिल कुमार ने कहा कि जबतक हमारी मांग नहीं मानी जाती है, तबतक धरना जारी रहेगा।
धरने में मंगलवार को रामगढ़ भगवानपुर के अलावा बुड़ाना, बुड़ानी, फिदेड़ी, तुर्कियावास, फदनी, मीरपुर, गोकलपुर आदि गांवों के लोगों ने हिस्सा लेकर अस्पताल की मांग को समर्थन दिया। धरने की अध्यक्षता राव लाल सिंह ने की।
विज्ञापन

धरना सभा में अनिल कुमार ने कहा कि जो खुला पत्र केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत के नाम जारी किया गया है, उसका जवाब हर कोई चाहता है। कहा कि सरकार के पास गोकलगढ़ और भगवानपुर का ही मामला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी के लोगों ने कहा कि गोकलगढ़ का केस 5 एकड़ जमीन एवं अन्य कारणों से रिजेक्ट हो गया था। सरकार के पास केवल भगवानपुर पंचायत का ही एकमात्र केस बचा था और मौका निरीक्षण रिपोर्ट आप पढ़ेंगे तो जाएंगे कि मौका निरीक्षण रिपोर्ट में इसी जगह को सबसे उपयुक्त जगह बताया गया है।
ये जगह एनएच 71 से केवल 500 मीटर की दूरी पर है। रोहतक, दिल्ली, जयपुर व माजरा एम्स के साथ कनेक्टिविटी है। शहर के साथ लगती हुई है तथा प्रस्तावित नए बस स्टैंड से बहुत नजदीक है। इस जगह में किसी भी तरह की कानूनी जटिलता भी नहीं है।

आगे कहा कि सेक्टर 18 में एक नये अस्पताल का निर्माण होना है। उसका सिविल अस्पताल रेवाड़ी से कोई लेना देना नहीं है। धरना-प्रदर्शन में हर रोज अलग-अलग गांवों से लोग शामिल हो रहे हैं तथा ग्रामीणों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है।
इस दौरान राजेंद्र सिंह एडवोकेट, दलीप सिंह नारनौल, रमेश चंद्र शर्मा दिल्ली, महिपाल फदनी, रामेश्वर पाली, सतीश सरपंच, अनिल सरपंच गोकलपुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed