फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The problem of sewer leaks will be solved, non-clog submersible pumps will be purchased.

Rewari News: सीवर लीक की समस्या होगी दूर, खरीदे जाएंगे नॉन-क्लॉग सबमर्सिबल पंप

Tue, 10 Sep 2024 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 10 Sep 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
The problem of sewer leaks will be solved, non-clog submersible pumps will be purchased.
फोटो: 23रेवाड़ी। शहर के कंपनी बाग मोहल्ले में सीवर ओवरफ्लो के बाद जमा पानी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के वार्डों में सीवर लीक होने की समस्या से जल्द ही छुटकारा मिलेगा। सीवर की सफाई के लिए वार्ड नं. एक से 31 तक के लिए नॉन-क्लॉग सीवरेज सबमर्सिबल पंप सेट खरीदे जाएंगे। इस पर 4.52 लाख रुपये की राशि खर्च होगी।
शहर के लगभग सभी वार्डों में सीवर लीकेज की समस्या है। नॉन क्लॉग सबमर्सिबल पंप लगने के बाद सीवर लीकेज की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी। सीवरेज लीकेज की वजह से कई बार बदबू आती है कि लोगों का घरों में रहना भी मुश्किल हो जाता है। आने जाने में लोगों को परेशानी होती है। गंदगी के चलते बीमारियों का भी खतरा रहता है। हर वार्ड में लीकेज की समस्या गलियों में देखने को अक्सर मिलती है। नॉन-क्लॉग सीवेज पंप से सीवर से कीचड़, गंदगी और ठोस पदार्थों को आसानी से बाहर निकाला जा सकता है। सीवेज पंप को 10-25 फीट की इलेक्ट्रिक कॉर्ड से बिजली मिलती है। मॉडल के आधार पर वोल्टेज 115, 230, 460 या 575 वोल्ट हो सकता है। पंप हाउसिंग, जिसमें मोटर और इंपेलर लगे होते हैं, कच्चे लोहे से बना होता है और इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है।
विज्ञापन

सीवर में गाद जमा होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पाती है। ऐसे में काफी समस्या होती है, जलभराव होने का मुख्य कारण एक यह भी है। दूसरी तरफ नालों की सफाई न होने के कारण वैसे ही मामूली बरसात में जलभराव हो जाता है। अगर सीवरेज व्यवस्था ठीक होती है तो जलभराव से भी काफी हद तक राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



9.65 लाख से निकाली जाएगी सीवर से गाद
सीवरेज के मैनहोल में जमा गंदगी को निकालने के लिए भी विभाग की तरफ से टेंडर लगाया गया है। सीवरेज में जमे गाद को निकालने के लिए 9.65 लाख रुपये की राशि रेवाड़ी शहर में खर्च की जाएगी। सबसे ज्यादा जो समस्या होती है वह गाद की वजह से ही होती है। क्योंकि सीवरेज में इतनी ज्यादा गंदगी जमा होती है कि इसे निकालना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में गाद निकालने के लिए विभाग ने अलग से टेंडर लगाया है।





--------------------
वर्जन:
नॉन-क्लॉग सीवरेज सबमर्सिबल पंप भविष्य के लिए मंगाए जाएंगे। ताकि अगर पंप कहीं पर खराब होता है तो मौके पर ही बदला जा सकेगा। इन पंपों को लेकर पहले से ही मुख्यालय को पत्र भेजा गया था।
- विनय चौहान-एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed