फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The postman was shot dead by four bullets

पोस्टमैन की चार गोलियां मारकर की गई थी हत्या

Thu, 21 Oct 2021 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
The postman was shot dead by four bullets
पैदल ही घर जा रहे पोस्टमैैन गौरव की गोलियां मारकर हत्या करने के मामले में अभी तक आरोपियों के बारे में पता नहीं चल पाया है। हत्यारों तक पहुंच के लिए सीआईए की टीम को भी लगाया गया है। आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। गौरव के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम करवाया गया तो उसमें पता चला कि उसे चार गोलियां मारी गई हैं। गौरव का उसके गांव कालूवास में अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि गांव कालूवास निवासी पोस्टमैन गौरव मंगलवार शाम लगभग 7 बजे पैदल ही अपने घर जा रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी थी। गोली मारने वाले बदमाशों की संख्या कितनी थी और उन्होंने गौरव को गोली क्यों मारी, इसका पता नहीं चल पाया है। आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस ने घटनास्थल से काफी सुबूत जुटाए हैं।
विज्ञापन

भाई की शादी में शरीक होने के लिए आया था गौरव
गौरव के पिता हरीश ने बताया कि बेटा डाक विभाग में पोस्टमैन था और उसकी मुंबई में पोस्टिंग थी। उसके दूसरे बेटे सौरव की 16 नवंबर को शादी है। भाई की शादी की तैयारियों के लिए गौरव एक माह पहले छुट्टी लेकर घर आया था। गौरव मंगलवार की शाम यादव नगर में काम से गया हुआ था। गौरव की हत्या करने वालों और रंजिश के कारण की परिजनों को भी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक गिरवी रखने की बात आई सामने
गौरव के सट्टा जैसे कामों में शामिल होने की बात सामने आ रही है। खुद उसके परिवार वालों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी है। एसपी अभिषेक जोरवाल ने कहा कि गौरव के पिता से बात की गई तो पता चला कि गौरव की पिछले एक-डेढ़ माह की गतिविधियों से ऐसा लगता है कि वह जुआ खेलता था। इसके लिए एक-दो बार उसने अपनी बाइक भी गिरवी रख दी थी। अभी भी उसके पास बाइक नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed