फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The people of the city will not get water for two more days, hope to get water on November 8

Rewari News: शहर के लोगों को दो दिन और नहीं मिलेगा पानी, 8 नवंबर को पानी मिलने की उम्मीद

Tue, 06 Dec 2022 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
The people of the city will not get water for two more days, hope to get water on November 8
गर्मी हो या सर्दी रेवाड़ी शहर के लोगों को हर मौसम में पानी के संकट का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी में पानी की कमी तो आम बात है, लेकिन सर्दी के सीजन में भी जल संकट रहता है। शहर को पिछले दो दिन से नहर का पानी बिल्कुल नहीं मिल रहा है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। करीब 25 दिन पहले 11 नवंबर को नहर में पानी आया था। शहर में 20 दिन से पहले एकांतर दिवस (ऑल्टरनेट डे) पर पानी छोड़ा जा रहा था, लेकिन अब बिल्कुल पानी खत्म होने से शहरवासियों की समस्या बढ़ गई है। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से अब ट्यूबवेल से पानी देने की व्यवस्था की जा रही है। आज रात को नहर में पानी छोड़ा जाएगा। शहरवासियों को 8 दिसंबर को नहर का पानी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जनस्वास्थय विभाग की ओर से पूरे शहर में में एक दिन छोड़कर एक दिन सप्लाई शुरू कर दी। वाटर टैंको में पानी की समस्या को देखते हुए सप्लाई के समय में 10 मिनट की कटौती भी कर दी गई थी। फिर भी पानी की पूर्ति नहीं हो पाई, अब पिछले दो दिनों से ट्यूबवेल से पानी दिया जा रहा है। पानी की व्यवस्था गड़बडाने से सबसे ज्यादा सरकुलर रोड पर रहने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन

शहर के सभी वार्डों में एक दिन छोड़कर की जाती है आपूर्ति
अभी तक शहर के वार्ड 1 से 23 तक की कॉलोनियों में ही एक दिन के अंतर (ऑल्टरनेट डे) पर सप्लाई दी जा रही थी, लेकिन अब 24 से 31 वार्ड में एक दिन छोड़कर पानी दिया जा रहा था। नहर में पानी चलने का समय बढ़ने से जनस्वास्थ्य विभाग के सामने कॉलोनियों में पानी की सप्लाई देना मुसीबत बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले समय 11 नवंबर को नहर में पानी हुआ था बंद
जेएलएन नहर में 11 नवंबर को पानी चलना बंद हुआ था। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी की जानकारी के मुताबिक नहर में पर्याप्त दिन तक पानी भी नहीं चला था। नहर में पानी केवल 12 दिन ही चल पाया था। अब नहर में 8 दिसंबर को पानी मिलने की उम्मीद है जो करीब 1 माह से अधिक समय में चलेगा।

नहर पिछले रोटेशन में पर्याप्त मात्रा में वाटर टैंक नहीं भर पाए थे। अब पिछले दो दिन से नहर का पानी खत्म हो गया है। शहर में पानी की पूर्ति के लिए ट्यूबवेल से सप्लाई दी जा रही है। आज रात को नहर में पानी छोड़ा जाएगा। शहर को 8 दिसंबर को नहरी पानी मिल जाएगा।
-दीपक यादव, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed