{"_id":"6122941c8ebc3e79f46efd75","slug":"the-operator-of-46-women-returned-the-money-the-bus-operator-will-issue-notice-rewari-news-rtk62167425","type":"story","status":"publish","title_hn":"46 महिलाओं के परिचालक ने लौटाए पैसे, बस संचालक को जारी करेंगे नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
46 महिलाओं के परिचालक ने लौटाए पैसे, बस संचालक को जारी करेंगे नोटिस
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर निशुल्क यात्रा करते महिलाएं व बच्चे।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। शनिवार को भी रक्षाबंधन से परमिट वाले बस संचालकों द्वारा महिलाओं से किराया वसूल करने के मुद्दे को अमर उजाला ने प्रमुखता के साथ उठाया था। रविवार को खबर का प्रकाशन के बाद के अधिकारी हरकत में आए। रोडवेज अधिकारियों ने अपने कर्मचारियों को ड्यूटी लगाकर महिलाओं को परमिट बसों में रवाना किया। जांच के दौरान 46 महिलाओं का किराया वापस दिलाया गया।
डीटीओं की टीम ने जांच के बस स्टैंड पर जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान टीम ने परमिट बसों में सफर करने वाली महिलाओं से बातचीत की। इस दौरान पाया गया कि झज्जर व पटौदी रूट पर चलने वाली सहकारी समिति की बसों में महिलाओं से किराया वसूला गया था। पकड़े जाने के बाद झज्जर मार्ग वाली बस के परिचालक से 21 महिलाओं व पटौदी रूट से 25 महिलाओं को किराया वापस दिलाया। डीटीओ की टीम द्वारा किराया वसूल करने वाले बस संचालकों को सोमवार को नोटिस दिया जाएगा। बता दे कि बस स्टैंड से परमिट बस संचालक महिलाओं को निशुल्क सुविधा कहकर बैठा लिया जाता है और रास्ते में उनसे किराया मांगा जाता है। वहीं विरोध करने पर रास्ते में उतारने की धमकी देते हैं। बता दें कि सरकार की तरफ से रोडवेज की बसों के साथ-साथ सहकारी समिति की बसों में निश्शुल्क यात्रा की सुविधा दी गई थी।
बस संचालक को जारी होगा नोटिस:
डीटीओ टीम में शामिल उप परिवहन निरीक्षक अशोक कुमार व तिलकराज ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद रविवार को बस स्टैंड पर अलग-अलग रूटों पर संचालित सहकारी समिति की दस बसों में जांच की गई थी। इस दौरान झज्जर व पटौदी रूट की बस में पूछने पर महिलाओं ने बताया कि चालक द्वारा उनसे किराया वसूला गया है। चालक ने महिलाओं से किराया वसूलने की बात स्वीकारते हुए उन्हें किराया लौटा दिया है। उन्होंने कहा कि विभाग की तरफ से सोमवार को संबंधित चालक को नोटिस जारी करते हुए कार्रवाई की जाएगी।