{"_id":"68a3788a5269d85e1d091d49","slug":"the-number-of-electric-buses-will-be-45-eight-charging-stations-will-be-built-rewari-news-c-198-1-rew1001-224351-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: इलेक्ट्रिक बसों की संख्या होगी 45, आठ चार्जिंग स्टेशन बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: इलेक्ट्रिक बसों की संख्या होगी 45, आठ चार्जिंग स्टेशन बनेंगे
Tue, 19 Aug 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 19 Aug 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। हरियाणा सरकार ने अगले वर्ष तक रेवाड़ी में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ा कर 45 और चार्जिंग स्टेशन की संख्या बढ़ाकर 8 करने की योजना बनाई है। इस पर जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। बसों की संख्या बढ़ने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को यातायात की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। फिलहाल रेवाड़ी में पांच इलेक्ट्रिक बसें शहर में सेवाएं दे रही हैं।
शहर के सेक्टर-12 में बनाए जा रहे नए बस स्टैंड की जमीन पर कब्जा हटाने के बाद इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन व अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए 13.96 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
इसी के मद्देनजर रोडवेज की तरफ से नए बस स्टैंड परिसर में 90 गज जमीन पर चार्जिंग प्वाइंट बनेगा। तीन एकड़ पर स्टेशन होगा। यहां पर बनने वाली बिल्डिंग में 170 के लगभग चार्जिंग प्वाइंट लगाए जाने की क्षमता तय की गई है।
विज्ञापन
चार्जिंग प्वाइंट के लिए रैकनुमा मशीनें लगेंगी जिनको चालू करने के बाद बसों को बिल्डिंग के बाहर खड़ी करके चार्ज किया जाएगा। इससे एक बार में ही सभी बसों को चार्ज किया जा सकेगा।
आसपास के गांवों में शुरू की जाएंगी बसें
इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से लोगों को काफी लाभ होगा। प्रदूषण में भी कमी आएगी। यह बसें शहर के साथ-साथ आसपास के गांवों में भी चलाई जाएंगी। इससे सार्वजनिक यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। सिटी इलेक्ट्रिक बस ऑटो की तर्ज पर चलेगी। इसका किराया भी सामान्य होगा। लोगों को किराये के लिए ज्यादा झिकझिक भी नहीं करनी पड़ेगी। एक बार चार्ज होने के बाद इलेक्ट्रिक बस करीब 115 किलोमीटर तक चल सकेगी। बस सेवा के लिए हरियाणा सिटी बस सर्विस लिमिटेड का गठन किया गया है।