{"_id":"6ab95e6644e8ae374a018218","slug":"the-need-to-understand-bhagat-singhs-writings-studies-and-struggles-rewari-news-c-198-1-rew1010-246164-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: भगत सिंह के लेखन, अध्ययन और संघर्ष को समझने की आवश्यकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: भगत सिंह के लेखन, अध्ययन और संघर्ष को समझने की आवश्यकता
Sun, 27 Sep 2026 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
खटावली में भगत सिंह की स्मृति सभा में भाग लेते लोग। स्रोत : संगठन
धारूहेड़ा। गांव खटावली में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गनाइजेशन की ओर से स्मृति सभा आयोजित की गई। इस दौरान शेर सिंह ने कहा कि भगत सिंह का जीवन युवाओं को साहस, अध्ययन, तर्कशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह के विचारों को उनके लेखन, अध्ययन और संघर्ष को समझने की आवश्यकता है।
उन्होंने बताया कि रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सुरक्षा सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए 26 अक्तूबर को रोहतक स्थित नांदल भवन में किसान-मजदूर-छात्र-युवा-महिला महापंचायत आयोजित की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों और युवाओं से इसमें भाग लेने का आह्वान किया।
सभा में सरपंच लक्खीराम, करतार सिंह, हितेश गेरा, अजय, श्याम और गोविंद सहित अन्य वक्ताओं ने भी भगत सिंह के जीवन एवं विचारों पर प्रकाश डाला। कहा कि भगत सिंह ने युवाओं में वैज्ञानिक और तार्किक सोच विकसित करने पर जोर दिया था। सभा में सामाजिक न्याय, समानता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और जिम्मेदार नागरिक भूमिका जैसे विषयों पर भी विचार रखे गए।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने शहीदों के सम्मान में कविताएं प्रस्तुत कीं। इस अवसर पर पूर्ण सिंह, संदीप कुमार, दिनेश, प्रमोद, राजपाल, रोशनी, गीता, बंटी, धर्मेंद्र, देवीदयाल, देवी सिंह, हर्ष, कृष्ण, विजय, सोमदत्त और मंजीत मौजूद रहे।