{"_id":"69010b23621a32273901ba0c","slug":"the-municipal-corporation-sprayed-the-city-with-anti-smog-guns-rewari-news-c-198-1-rew1001-228115-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नप ने एंटी-स्मॉग गन से शहर में किया छिड़काव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नप ने एंटी-स्मॉग गन से शहर में किया छिड़काव
विज्ञापन
फोटो: 33रेवाड़ी। शहर में एंटी-स्मॉग गन से छिड़काव कराते नप अधिकारी। स्रोत: वीडियो ग्रैब
रेवाड़ी। बदलते मौसम के साथ शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए नगर परिषद रेवाड़ी ने विशेष सफाई और छिड़काव अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में मंगलवार को नगर परिषद अधिकारियों की मौजूदगी में एंटी-स्मॉग गन से पूरे शहर में छिड़काव कराया गया।
नगर परिषद के अधिकारी खुद अभियान की निगरानी कर रहे हैं ताकि शहर के प्रमुख मार्गों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में धूल और प्रदूषण को कम किया जा सके। एंटी-स्मॉग गन से लगातार पानी की बारीक फुहारें छोड़ी जा रही हैं।
नप ईओ सुशील कुमार भुक्कल ने बताया कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है। आने वाले दिनों में शहर के सभी वार्डों और औद्योगिक क्षेत्रों में भी इसी तरह का छिड़काव कराया जाएगा।
विज्ञापन
नगर परिषद ने आमजन से अपील की है कि वे सड़क पर कचरा या निर्माण सामग्री न फैलाएं और शहर को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त बनाए रखने में सहयोग करें।