फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The mood of the weather changed due to the rain that came with the storm

आंधी के साथ आई बारिश से बदला मौसम का मिजाज

Thu, 05 May 2022 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
The mood of the weather changed due to the rain that came with the storm
जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदलता जा रहा है। रविवार को बारिश के बाद लगातार बढ़ रहे तापमान के बीच दो दिन बाद बुधवार को दोपहर बाद अंधड के साथ हुई बारिश ने फिर बढ़ी गर्मी से लोगों को राहत दिलाई। वहीं मौसम विभाग ने दो दिन और मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहने की संभावना जताई है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 24.6 तथा अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बारिश की वजह से शहर में बिजली की आपूर्ति पर भी असर पड़ा है।
विज्ञापन

उमस ने किया पसीना-पसीना
जिला में इससे पहले रविवार को बारिश हुई थी जिसके अगले दिन से ही बारिश का दौर थम गया। बारिश के थमने से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। जिसकी वजह से बृहस्पतिवार से तापमान 41 डिग्री पर पहुंच गया था। वीरवार को दिन के समय रही काफी अधिक उमस तथा धूप के कारण गर्मी का असर काफी अधिक बढ़ गया है। तापमान बढ़ने के कारण दोपहर बाद अचानक मौसम में बदलाव आ गया तथा तेज धूल भरी आंधी की वजह से लोगों को काफी परेशानी हुई। अंधड का असर काफी अधिक रहने के कारण शहर की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो गई। अंधड़ के पश्चात शाम 4 बजे से बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश की वजह से अंधड़ से तो राहत मिल गई लेकिन शहर में इसकी वजह से हुए जगह-जगह जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हुई। वहीं शाम को पार्कों के साथ बाजारों में घूमने के लिए निकलने वाले लोग भी घरों में ही कैद होकर रह गए। हालांकि बारिश होने से गर्मी से काफी राहत मिली।
विज्ञापन

दो दिन और रहेगा अंधड़-बारिश का मौसम
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के विशेषज्ञ डॉ. धर्मबीर यादव ने बताया अगले दो तक मौसम का मिजाज अंधड़-बारिश का ही बना रहेगा। इस अवधि में जिले में तेज अंधड़ के साथ बारिश होगी जिससे तापमान में गिरावट होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि उन्होंने कपास की बुवाई नहीं की है तो फिलहाल मौसम में सुधार होने के लिए इंतजार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed