फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The miscreants snatched the gold chain from the woman's neck

बदमाशों ने महिला के गले से छीनी सोने की चेन

Sun, 26 Sep 2021 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
The miscreants snatched the gold chain from the woman's neck
राजीव नगर मोहल्ला के निकट स्कूटी पर डिस्पेंसरी जा रही लैब तकनीशियन से मोटरसाइकिल सवार बदमाशों झपटमारों ने सोने की चेन छीन ली। पीड़ित की शिकायत पर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव टींट निवासी प्रवेश कुमारी ने कहा कि वह सेक्टर-चार स्थित हुडा डिस्पेंसरी में लैब तकनीशियन है। वह शनिवार को राजीव नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से स्कूटी पर हुडा डिस्पेंसरी जा रही थीं। राजीव नगर से निकलते ही एक गाय उनकी स्कूटी के आगे आ गई, जिसकी वजह से उसने गाड़ी की गति धीमी कर दी। इस दौरान मोटरसाइकिल पर आए दो झपटमारों ने उससे सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। सूचना के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं लग पाया। माडल टाउन थाना पुलिस ने प्रवेश कुमार की शिकायत पर झपटमारी की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed