फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The miscreant who was absconding after getting parole arrested

पैरोल मिलने के बाद से फरार चल रहा बदमाश गिरफ्तार

Tue, 13 Jul 2021 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
The miscreant who was absconding after getting parole arrested
कोसली। वर्ष 2015 में पैरोल मिलने के बाद से फरार चल रहे बदमाश गांव रतनथल निवासी गोविंद को कोसली थाना पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गोविंद पर पांच हजार रुपये का इनाम भी रखा था। हत्या व दुष्कर्म के मामले में गोविंद को सजा हो चुकी है और उस पर लूट के मामले भी दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गांव रतनथल निवासी गोविंद ने 16 अगस्त 2013 को एक लड़की का अपहरण कर लिया था। भागते समय विरोध करने पर गोविंद ने लड़की मां की गाड़ी के नीचे कुचल कर हत्या कर दी थी। लड़की ने दुष्कर्म का आरोप भी लगाया था। अदालत में गोविंद व उसके साथियों को सजा हो गई थी। वर्ष 2015 में गोविंद पैरोल पर जेल से बाहर आया था और फरार हो गया था। फरारी के दौरान गोविंद ने कई शराब ठेकों पर लूटपाट की वारदात भी की थी। कोसली व रोहडाई थाने में उसके खिलाफ मामले भी दर्ज हैं। मंगलवार को कोसली थाने के एएसआई रामचंद्र को सूचना मिली कि गोविंद एक कार में कोसली की तरफ आएगा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए अपनी टीमें तैनात कर दीं और कोसली के निकट से उसे धर दबोचा। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

हाजिर न होने वाले एक आरोपी पर मामला दर्ज
दूसरी ओर अदालत के आदेश पर पुलिस ने चार वर्ष पुराने एक मामले में हाजिर न होने वाले एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिला गुरुग्राम के गांव ख्वासपुर निवासी जगदीश वर्ष 2017 के राजेंद्र सिंह बनाम जगदीश मामले में अदालत में पेश नहीं हो रहा था। मामले की तय तिथि 6 जुलाई को भी वह अदालत में हाजिर नहीं हुआ, जिसके बाद भगौड़ा घोषित कर पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए। कोसली पुलिस ने अदालत के आदेश पर आरोपी जगदीश के मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed