फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The message of environmental protection will cover a journey of 4 thousand kilometers for 40 days.

40 दिन 4 हजार किलोमीटर का सफर तय कर देंगे पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Mon, 29 Nov 2021 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
The message of environmental protection will cover a journey of 4 thousand kilometers for 40 days.
पर्यावरण बचाने की मुहिम को लेकर साइकिलिस्ट महेश के साथ रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन के सदस्य। - फोटो : Rewari
साइकिलिस्ट महेश कश्मीर से कन्याकुमारी तक की 4 हजार किलोमीटर की 40 दिनों तक चलने वाली साइकिलिंग यात्रा करेंगे। इस दौरान साइकिलिस्ट दौरान 10 राज्यों को लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे। क्लब के प्रधान जेपी चौहान ने कहा कि यह महेश की तीसरी साइकिलिंग यात्रा है। उसे रोटरी क्लब ऑफ रेवाड़ी की तरफ से प्रायोजित किया गया है। यह यात्रा 10 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी। यह यात्रा 6 दिसंबर को कश्मीर की डल झील से शुरू होगी और 16 जनवरी 2022 को स्वामी विवेकानंद शिला, कन्याकुमारी में संपन्न होगी। इस यात्रा में 100 से ज्यादा रोटरी क्लब सहयोग करेंगे। उनकी वापसी एक समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें रोटरी क्लब के गर्वनर की तरफ से महेश को सम्मानित किया जाएगा। जोनल चेयरमैन डा. नवीन अदलखा ने कहा कि यह यात्रा रोटरी डिस्ट्रिक्ट के पर्यावरण बचाने की मुहिम को सही साबित करने में मील का पत्थर साबित होगी। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण बचाने के लिए प्रेरित करना है। इस मौके पर असिस्टेंट गर्वनर राजकुमार यादव, जोनल सक्रेट्री प्रवीन सांघी, रोटरी क्लब ऑफ नारनौल सिटी के प्रधान हितेंद्र शर्मा, क्बल की प्रथम महिला रुचि चौहान, डा. नवीन पिपलानी, अतुल बत्रा, सुरेंद्र यादव, सूर्य कुमार, साइकिलिस्ट महेश के पिता ओमप्रकाश मौजूद थे। क्लब सचिव ज्योति अदलखा ने महेश को क्लब की तरफ से जब साइकिल पर होगी यात्रा प्रदूषण की कम होगी मात्रा व आओ मिलकर मुहिम को सफल बनाए स्लोगनों के माध्यम से शुभकामनाएं दी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में होने वाली पर्यावरण संबंधी किसी भी मुहिम का वे हिस्सा बनेंगे। महेश ने इस साइकिलिंग यात्रा में प्रायोजक की भूमिका निभा रहे अर्बन किंग रेस्तरां के मालिक मनीष चांदना का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed