फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The matter of deaths in Rewari due to lack of oxygen was placed in the assembly

ऑक्सीजन की कमी से रेवाड़ी में मौत मामले को विधायक ने विधानसभा में उठाया

Mon, 23 Aug 2021 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
The matter of deaths in Rewari due to lack of oxygen was placed in the assembly
कांग्रेस विधायक चिरंजीव राव। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। विधानसभा सत्र के तीसरे दिन सोमवार को शून्यकाल के दौरान जमकर हंगामा हुआ। मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा शून्यकाल के दौरान जवाब में कहा गया कि कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी से प्रदेश में किसी की मृत्यु नहीं हुई। इस पर रेवाड़ी विधानसभा से कांग्रेस विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि ऑक्सीजन की कमी से कैसे एक भी मौत नहीं हुई। रेवाड़ी के निजी अस्पताल में 25 अप्रैल 2021 को 4 लोगों की मौत हुई थी। जिस पर परिजनों ने बवाल भी किया था।
विज्ञापन

चिरंजीव राव ने कहा कि उसी दिन सीएमओ व निजी अस्पताल में फोन किया तो उस समय उन्होंने स्वयं कहा था कि ऑक्सीजन की गाड़ी के देरी से पहुंचने की वजह से लोगों की मौत हुई है। विधायक ने कहा कि ऐसे बोलकर मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। जबकि सच्चाई यह है कि सरकार ने समय रहते हुए कोरोना महामारी के इंतजाम नहीं किए। जिसके चलते प्रदेश में बहुत से लोगों ने अपनी जान गंवाई है और सरकार मौत के आंकड़ों को छुपाने में लगी हुई है। इसलिए इसकी उच्च स्तरीय कमेटी बनाकर जांच करवानी चाहिए और कोरोना से मरने वाले लोगों के परिजनों को सरकार द्वारा मुआवजा दिया जाना चाहिए। चिरंजीव राव एम्स का मामला उठाते हुए कहा कि काफी समय से जमीन का विवाद चल रहा था, उसका भी अब निपटारा हो चुका है। जितनी जमीन एम्स के लिए चाहिए थी, ग्रामीणों ने पोर्टल पर अपलोड कर दी है। अब एम्स के निर्माण में देरी नहीं होनी चाहिए। जल्द से जल्द किसानों को मुआवजा देकर एम्स का कार्य शुरू करवाना चाहिए। क्योंकि एम्स से न केवल रेवाड़ी बल्कि महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, धारूहेड़ा, भिवाड़ी, अलवर, नीमराणा सहित लाखों लोगों को इसका फायदा होगा। विधायक की ओर से इसके अलावा धारूहेड़ा में भिवाड़ी से आने वाले गंदे पानी सहित अन्य मांगों को भी उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed