फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The matches could not be completed due to lack of players.

खिलाड़ियों की कमी के कारण नही हो सके पूरे मुकाबले

Sat, 13 Nov 2021 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
The matches could not be completed due to lack of players.
कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता टीम। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों ने अपना जौहर दिखाया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के पहले दिन शनिवार को 11 मुकाबले में से 2 मुकाबले नहीं हो पाए। प्रतियोगिता में अंडर-17 व अंडर-19 आयुवर्ग में लड़कों व लड़कियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। जिला स्तर पर विजेता खिलाड़ी राज्य स्तर पर खिलाड़ी जिले का नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन

जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में ततारपुर इस्तमुरार ने मारी बाजी
जिले में शनिवार को 11 खेल प्रतियोगिता होनी थी लेकिन कुछ खेलों में खिलाड़ियों की कमी होने के कारण प्रतियोगिताएं नहीं हो पाई। इसके अलावा कबड्डी प्रतियोगिता में अंडर-17 लड़कियों में रेवाड़ी खंड के ततारपुर इस्तमुरार स्कूल की टीम प्रथम, बावल खंड के धारण स्कूल की टीम द्वितीय स्थान पर रही। इसके अलावा कबड्डी प्रतियोगिता में अंडर-17 लड़कों में रेवाड़ी खंड के ततारपुर इस्तमुरार स्कूल की टीम प्रथम वही नाहड़ खंड के कारोली स्कूल की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा बास्केट बॉल में अंडर-17 लड़कियों में रेवाड़ी प्रथम व बावल दूसरे स्थान पर रहा। इसके अलावा अंडर-19 में भी रेवाड़ी पहले व बावल दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

सोमवार को होंगे ये मुुकाबले
15 नवंबर को जैन पब्लिक स्कूल रेवाड़ी में 19 वर्ष आयु वर्ग के लड़कों और लड़कियों की टेबल टेनिस, सेक्टर चार शूटिंग अकादमी में शूटिंग, राव तुलाराम स्टेडियम में तलवारबाजी, एथलेटिक्स, राज इंटरनेशनल स्कूल में बैडमिंटन, दिल्ली पब्लिक स्कूल में 17 और 18 वर्ष लड़कों की बास्केटबॉल, पुष्प कन्या पब्लिक स्कूल जलालपुर में 19 वर्ष लड़कों और लड़कियों की कबड्डी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनीपुर में 19 वर्ष लड़कों और लड़कियों की ताइक्वांडो, राजीव गांधी खेल परिसर कोसली में 17 वर्ष आयु वर्ग लड़कों और लड़कियों की बाक्सिंग, यहीं दूसरे दिन 19 वर्ष की प्रतियोगिताएं होंगी। राजीव गांधी खेल परिसर गुरावड़ा में पहले दिन लड़के और लड़कियों की 19 वर्ष में हैंडबाल, अगले दिन 17 वर्ष के मुकाबले होंगे। आसलवास विष्णु अखाड़ा में लड़कों व लड़कियों की कुश्ती, राव तुलाराम स्टेडियम में 15 व 16 को फुटबॉल, बेरली स्कूल में 19 व 17 वर्ष आयु लड़कों व लड़कियों की खो-खो, राव तुलाराम स्टेडियम में 15 को 17 वर्ष लड़कों और लड़कियों की वालीबॉल, 16 को 19 वर्ष आयु के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जिला स्तरीय प्रतियोगिता आरंभ हो चुकी है। कुछ खेलों में खिलाड़ियों की कमी के कारण प्रतियोगिताएं नहीं पाई। बाकी खेलों के परिणाम रविवार को घोषित होंगे। सोमवार को शूटिंग, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल आदि विभिन्न प्रतियोगिता कराई गई। जिला स्तर पर विजेता खिलाड़ी राज्य स्तर पर अपना दमखम दिखाऐंगे। दो खेलों के मुकाबले नही हो पाए। नियामानुसार एकल मुकाबले या टीम मुुकाबले में चार खिलाड़ी या 2 टीम होनी अनिवार्य है तभी प्रतियोगिता आयोजित होगी। -सुनील, डीपीई।

 कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं।

कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं।- फोटो : Rewari

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed