फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The Jyoti Jwala Kalash Yatra will be taken out on the first day of Navratri.

Rewari News: नवरात्र के पहले दिन निकलेगी ज्योति ज्वाला कलश यात्रा

Sun, 11 Oct 2026 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 11 Oct 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
The Jyoti Jwala Kalash Yatra will be taken out on the first day of Navratri.
रेवाड़ी। शारदीय नवरात्र के पहले दिन नगर में भव्य ज्योति ज्वाला कलश यात्रा निकाली जाएगी। इंद्रा कॉलोनी स्थित काली माता कामाख्या दरबार में आयोजित होने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। आयोजकों ने बताया कि दिव्य ज्योति ज्वाला जी धाम, हिमाचल प्रदेश से माता की ज्योति लेकर आने वाले बाल योगी कुणाल सारसर, सोनू भगत, बलजीत भगत, काल भैरव उपासक प्रवीण कुमार और समीर की अगुवाई में कलश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा गोकलगढ़ स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से शुरू होकर इंद्रा कॉलोनी स्थित काली माता कामाख्या दरबार तक पहुंचेगी। इस दौरान विभिन्न धार्मिक झांकियां भी निकाली जाएंगी। यात्रा के दरबार पहुंचने पर महंत चंद्रकला और उनके शिष्य एवं गद्दीनशीन महंत प्रीत कौर श्रद्धालुओं का स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed