{"_id":"6a5bc54c75265d043402bd6d","slug":"the-investigation-report-will-reveal-whether-the-gas-source-was-igl-or-something-else-rewari-news-c-198-1-rew1001-242095-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: गैस का स्रोत आईजीएल था या कोई और..जांच रिपोर्ट से होगा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: गैस का स्रोत आईजीएल था या कोई और..जांच रिपोर्ट से होगा खुलासा
Sat, 18 Jul 2026 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के हंस नगर में 5 जुलाई की शाम धमाके कारण गैस रिसाव माना जा रहा है। हालांकि यह गैस आईजीएल की पाइप लाइन से आई थी या किसी अन्य स्रोत से, इसका खुलासा फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। धमाके में पड़ोसी सहित पांच लोग झुलस गए थे, जिनमें पूर्व सैनिक सतबीर चौहान और उनकी बेटी तन्नू की मौत हो चुकी है।
तन्नू की 9 जुलाई को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस ने इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। वहीं 11 जुलाई को सतबीर चौहान ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। हैरानी वाली बात ये है कि आईजीएल की तरफ से अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
हादसे के समय घर में तीन गैस सिलिंडर रखे हुए थे, लेकिन जांच के दौरान तीनों सिलिंडर सुरक्षित मिले। इसके अलावा आईजीएल की पाइप लाइन भी सुरक्षित पाई गई थी। घर में रखा फ्रिज और प्रेस भी सुरक्षित मिले थे, जिससे धमाके के कारणों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
हादसे के समय सतबीर चौहान की पत्नी मधु रसोई में बर्तन साफ कर रही थीं। इसी दौरान तेज धमाका हुआ। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि पति, बेटी, दो वर्षीय बच्ची और पड़ोसी जयभगवान झुलस चुके थे। बचाने के प्रयास में मधु भी झुलस गई थीं।
पुलिस उपाधीक्षक सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि प्रारंभिक जांच में धमाके का कारण गैस माना जा रहा है। गैस का स्रोत आईजीएल था या कोई अन्य, इसका पता फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। मामले की जांच जारी है।