फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   'The insurance company should give the sum insured of the stolen car along with interest'

‘बीमा कंपनी चोरी हुई कार की बीमित राशि ब्याज समेत दे’

Tue, 06 Sep 2022 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
'The insurance company should give the sum insured of the stolen car along with interest'
रेवाड़ी। जिला उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम के चेयरमैन संजय कुमार खंडुजा ने कार चोरी के मामले में फैसला सुनाते हुए बीमा कंपनी को 9 प्रतिशत ब्याज सहित बीमा राशि अदा करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही इस कंपनी को शिकायतकर्ता को 25 हजार रुपये मानसिक पीड़ा से राहत एवं 11 हजार रुपये वाद खर्च पूर्ति के लिए अतिरिक्त रूप से देने के आदेश भी दिए हैं। न्यू इंडिया इंशोरेंस कंपनी को कार की बीमा राशि 2,92,495 रुपये शिकायतकर्ता को 9 प्रतिशत ब्याज के साथ अदा करने होंगे।
विज्ञापन

संबंधित मामले के अनुसार गांव आसलवास की ढाणी निवासी अर्जुन सिंह ने की अल्टो कार 27 फरवरी 2018 को, उस वक्त चोरी हो गई थी, जब वह गाड़ी को खड़ी करके लघुशंका के लिए गए थे। उसने इस वारदात को लेकर वाहन चोरी की केस थाना कसौला में दर्ज कराया गया। चूंकि शिकायतकर्ता ने अपनी कार का बीमा उक्त कंपनी से कराया हुआ था और वाहन चोरी के बाद वह इसका बीमा धन कंपनी से लेना चाहता था। इसके लिए उसने कंपनी अधिकारियों के पास शिकायत भी की। उसने बीमा कंपनी को चोरी हुई कार के लिए 5 लाख रुपये का बीमा दावा 9 प्रतिशत ब्याज की दर से देने के लिए प्रस्तुत किया, मगर बीमा कंपनी ने उसका यह दावा 5 फरवरी 2019 को नामंजूर कर दिया।
विज्ञापन

ऐसी स्थिति में शिकायतकर्ता ने जिला उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम में अपनी शिकायत लेकर गया। यहां बीमा कंपनी की ओर से यह तर्क दिया गया कि गाड़ी चोरी होने में शिकायतकर्ता की खुद की गलती है। वह गाड़ी की चाबी गाड़ी के अंदर ही छोड़कर गाड़ी से बाहर गए थे। फोरम ने दोनों पक्षों की दलील और पक्ष को सुना और उसके बाद यह निर्णय सुनाया कि बीमा कंपनी शिकायतकर्ता को गाड़ी की बीमा राशि 9 प्रतिशत ब्याज के साथ शिकायत दर्ज कराने की तारीख से प्रदान करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed