फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The increase in the prices of petrol, diesel and CNG has increased the burden on people's pockets.

Rewari News: पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के दाम बढ़ने से लोगों की जेब पर बढ़ा बोझ

Fri, 15 May 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 15 May 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
The increase in the prices of petrol, diesel and CNG has increased the burden on people's pockets.
रेवाड़ी। शहर में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। पेट्रोल और डीजल के दामों में 3-3 रुपये प्रति लीटर और सीएनजी की कीमत में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई है। नए रेट लागू होने के बाद वाहन चालकों की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

पहले पेट्रोल 95.09 रुपये प्रति लीटर मिल रहा था जो अब बढ़कर 98.09 रुपये हो गया है। इसी तरह डीजल की कीमत 87.57 रुपये से बढ़कर 90.57 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई।
विज्ञापन

वहीं सीएनजी 81.70 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 83.70 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। पेट्रोल पंपों पर पहुंचे लोगों ने बढ़ती कीमतों को लेकर नाराजगी जताई। वाहन चालकों का कहना है कि पहले ही महंगाई से घर का बजट प्रभावित है, अब ईंधन की कीमतें बढ़ने से रोजाना का खर्च और बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई लोगों ने कहा कि निजी वाहन चलाना लगातार महंगा होता जा रहा है। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के अनुसार, ईंधन के दाम बढ़ने का असर सिर्फ वाहन चलाने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि परिवहन खर्च बढ़ने से अन्य वस्तुओं की कीमतों पर भी असर पड़ता है। लोगों ने सरकार से कीमतों पर नियंत्रण की मांग की है।

----------
-पेट्रोल के दाम बढ़ गए हैं। गरीब आदमी कहां से संतुलन बना पाएगा। महंगाई वैसे ही काफी बढ़ गई है।-जसवंत, रामपुरा
------
ईंधन महंगा होने का असर सिर्फ वाहन पर नहीं बल्कि हर सामान की कीमत पर पड़ता है। सरकार को कीमत कम करनी चाहिए।-
- नवीन यादव, बहरोड़
------
पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपये प्रति लीटर तथा सीएनजी 2 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई है। नए रेट के बाद पेट्रोल 98.09, डीजल 90.57 और सीएनजी 83.70 रुपये हो गई है। लोगों ने कहा कि इससे घरेलू बजट पर असर पड़ेगा।-सतीश कुमार, पंप मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed