फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The hustle and bustle of admission in polytechnic begins

Rewari News: पॉलिटेक्निक में दाखिले की हलचल शुरू

Sun, 28 Apr 2024 09:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 28 Apr 2024 09:52 PM IST
विज्ञापन
The hustle and bustle of admission in polytechnic begins
रेवाड़ी। पॉलिटेक्निक कॉलेज लिसाना। स्रोत: कॉलेज
रेवाड़ी। पॉलिटेक्निक में भी दाखिले की हलचल शुरू हो गई है। तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से 10वीं के आधार पर ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है। जिले में भी दो पॉलिटेक्निक लिसाना और धामलावास दाखिले के लिए तैयार हैं। दोनों ही संस्थानों में कुल 720 सीटों पर एडमिशन होंगे। संस्थानों में विद्यार्थियों की मदद के लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है। जहां सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9 बजे से शाम को 5 बजे तक दाखिले से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

बताया जाता है कि आवेदन की प्रक्रिया 25 अप्रैल से शुरू होकर 3 जून तक चलेगी। ऑनलाइन आवेदन के लिए जिन कागज की जरूरत है, उनमें 10वीं की मार्कशीट, रिजल्ट कॉपी, बैंक पासबुक, परिवार पहचान पत्र की फोटो कॉपी, कैटेगरी सर्टिफिकेट, परिवार पहचान पत्र में कैटेगरी और स्टेटस इनकम वेरिफाइड होनी चाहिए। विद्यार्थी का नाम, पिता का नाम, माता का नाम परिवार पहचान पत्र में मैट्रिक सर्टिफिकेट के अनुसार होना चाहिए। 12वीं बेस पर (12वीं नॉन मेडिकल) अप्लाई करने के लिए 10वीं और 12वीं दोनों सर्टिफिकेट लेकर आना होगा।
विज्ञापन


लिसाना संस्थान के एडमिशन नोडल अधिकारी धर्मपाल सिंह ने बताया कि डिप्लोमा इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं और सीधे द्वितीय वर्ष के लिए 12वीं (नॉन मेडिकल) या आईटीआई है तथा दोनों स्तरों पर प्रवेश बिना टेस्ट के 10वीं या 12वीं के प्राप्तांकों के आधार पर ही होगा। एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करें। ऑनलाइन एप्लीकेशन फीस सामान्य अभ्यर्थियों के लिए 1 हजार रुपये और गर्ल्स और सभी रिजर्व कैटेगरियों के लिए 700 रुपये निर्धारित है। जिस भी संस्थान में जो आवेदन आएंगे, उनकी ऑनलाइन ही वेरिफिकेशन होगी। इसके बाद वेबसाइट पर ही मेरिट डिस्प्ले होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
लिसाना पॉलिटेक्निक में सीटें

मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 60, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में 60, सिविल इंजीनियरिंग में 60, कंप्यूटर इंजीनियरिंग में 60, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 60 व इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में 60 सीटें हैंं।
धामलावास पॉलिटेक्निक
ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में 60, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 60, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में 60, कंप्यूटर इंजीनियरिंग में 60, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 60, इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में 30 व इंस्ट्रूमेंट एंड कंट्रोल में 30 सीटें हैं।

वर्जन

ऑनलाइन आवेदन से पहले विद्यार्थी जरूरी कागज बनवा लें। इन कागजाें में कैटेगरी सर्टिफिकेट, इनकम सर्टिफिकेट और हरियाणा के निवासियों के लिए परिवार पहचान पत्र जरूरी है। संस्थान में हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है। अभी वे विद्यार्थी आवेदन करेंगे जो पासआउट हैं। क्योंकि अभी 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम नहीं आया है।-डॉ. सुखबीर यादव, प्रिंसिपल, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, लिसाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed