{"_id":"626c2bda844d451e7c21d391","slug":"the-heat-showed-the-maximum-temperature-reached-45-5-degrees-rewari-news-rtk6452614196","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी ने दिखाए तेवर, अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी ने दिखाए तेवर, अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री पहुंचा
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण तपिश लोगों को झुलसा दे रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45.5 और न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 24.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह तापमान इस मौसम का सर्वाधिक रहा। वीरवार को अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री और न्यूनतम 21.5 डिग्री सेल्सियस था।
अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में गर्मी की तपिश ने हर किसी को हलाकान कर दिया है। सुबह जल्द धूप निकलने और देर शाम तक धूप रहने से लोग बेहाल हो गए। सुबह 11 बजे से पहले ही धूप झुलसाने लगती है। पिछले साल 29 अप्रैल को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस था। वहीं पिछले दस साल में 29 अप्रैल का दिन इस बार सर्वाधिक गर्म रहा है। भीषण गर्मी के कारण बिजली, पानी सप्लाई भी प्रभावित हो रही है। वहीं बिजली कटों ने भी लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया है।
वहीं बिजली की आपूर्ति और मांग की बात करें तो अंतर लगभग दस लाख पर पहुंच गया है। ऐसे में जहां बिजली निगम का बिजली आपूर्ति सिस्टम हांफने लगा, वहीं जिले में ओवरलोड व फाल्ट की समस्या भी बढ़ गई है। दिनभर में चार से पांच घंटे बिजली काटी जा रही है। जिले में वर्तमान में 70 लाख यूनिट प्रतिदिन बिजली की मांग चल रही है और ग्रिड से केवल जिले को लगभग 60 लाख यूनिट ही बिजली मिल पा रही है। निगम को दस लाख यूनिट के अंतर को पाटने के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोड सेटिंग करने के लिए निगम की ओर से जहां पहले 10 से 15 मिनट के कट लगाए जा रहे थे, वहीं पिछले दो-तीन दिनों से एक-एक घंटे लंबे कट लगाने पड़ रहे हैं। इन कटों से ग्रामीण या औद्योगिक क्षेत्र ही नहीं शहरी क्षेत्र भी अछूता नहीं रहा है। पिछले दो दिनों से तो अघोषित कटों की संख्या और अधिक बढ़ गई है। अभी तो अप्रैल चल रहा है। इस हिसाब से मई-जून में तो और भी अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आने वाले दिनों में बिजली की डिमांड और अधिक बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
इंसेट
धूप में न निकलने की दी सलाह
नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रणवीर सिंह के अनुसार इन दिनों उल्टी, दस्त और गर्मी के कारण बीमार लोग उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। नागरिक अस्पताल में वीरवार को ही 1096 ओपीडी हुई। इनमें से ज्यादातर उल्टी, दस्त और गर्मी से परेशान लोग शामिल थे। डॉ. रणवीर सिंह ने लोगों को दोपहर 12 से तीन बजे के बीच घर और प्रतिष्ठानों से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। मजबूरी में निकलना पड़े तो पूरी बाजू के कपड़े पहनें और 15-20 मिनट के अंतराल पर पानी पीते रहना चाहिए।