फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The heat intensified in the afternoon; the maximum temperature reached 38.6 degrees.

Rewari News: दोपहर बाद बढ़ी धूप की तपिश, 38.6 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान

Sat, 03 Oct 2026 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 03 Oct 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
The heat intensified in the afternoon; the maximum temperature reached 38.6 degrees.
रेवाड़ी। जिले में शनिवार की दोपहर तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि सुबह और शाम के समय हल्की ठंड ने लोगों को कुछ राहत दी।
विज्ञापन

शनिवार को जिले में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस था। इस तरह 24 घंटे में दिन के तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई, जबकि रात के तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा में हवाओं की दिशा उत्तर-पूर्वी से उत्तर-पश्चिमी होने की संभावना है। इसके चलते सोमवार तक मौसम में कोई विशेष बदलाव होने के आसार नहीं हैं। इस दौरान मौसम सामान्य रूप से परिवर्तनशील और खुश्क रहने की संभावना है। बीच-बीच में हल्के बादल छा सकते हैं और हल्की से मध्यम गति की हवाएं चल सकती हैं। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed