फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The government will buy land in the district for the industrial area

Rewari News: सरकार औद्योगिक क्षेत्र के लिए जिले में खरीदेगी जमीन

Tue, 05 Aug 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 05 Aug 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
The government will buy land in the district for the industrial area
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। रिहायशी व औद्योगिक क्षेत्रों को विकसित करने के लिए 35 हजार 500 एकड़ भूमि लोगों की सहमति से खरीदने की सरकार की योजना है। इनमें रेवाड़ी जिले में पांच हजार एकड़ भूमि की खरीद प्रस्तावित है। ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से यह खरीद होगी। प्रोजेक्ट के लिए अपनी भूमि देने वाले भू-मालिक 31 अगस्त तक अपनी भूमि की पेशकश करते हुए रुचि प्रस्तुत कर सकते हैं।

डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जिले में नई टाउनशिप की स्थापना के लिए हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम के माध्यम से जिले के प्रस्तावित गांवों की पांच हजार एकड़ भूमि की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन

इनमें गांव खेड़ा आलमपुर, पहराजवास, पाल्हावास, रोहड़ाई, रोझूवास, सैदपुर, शादीपुर, अहमदपुर पड़तल, सुर्खपुर टप्पा कोसली, कुतुबपुर जागीर, कुतुबपुर मोला गांव शामिल हैं। उन्होंने बताया कि भूमि हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम द्वारा ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से लोगों से खरीदी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि उक्त क्षेत्र के इच्छुक भूमि मालिक, भूमि संग्राहक वेबसाइट पर जाकर उक्त उद्देश्य के लिए अपनी भूमि की पेशकश करने के लिए अपनी रूचि प्रस्तुत कर सकते हैं। अपनी रूचि ई-भूमि पोर्टल पर 31 अगस्त तक कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed