फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The girl who reached Rewari after wandering from Sangrur was handed over to her relatives

संगरूर से भटककर रेवाड़ी पहुंची किशोरी को किया परिजनों के हवाले

Wed, 14 Sep 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
The girl who reached Rewari after wandering from Sangrur was handed over to her relatives
रेवाड़ी। घर के बाहर सहेलियों के साथ खेल रही 13 वर्षीय किशोरी भटककर ट्रेन से रेवाड़ी पहुंच गई। मंगलवार की शाम बाल कल्याण समिति ने रेलवे सुरक्षा बल के सहयोग से उसे इसके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

उक्त समिति की सदस्य उषा रुस्तगी ने बताया कि संगरूर पंजाब के एक कस्बा की मूल निवासी 13 वर्षीय किशोरी सोमवार की शामिल अपने घर के बाहर सहेलियों के साथ खेल रही थी। खेलते-खेलते वह घर से कुछ दूरी पर स्थित रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई और वहां खड़ी एक ट्रेन में चढ़ गई। इससे पहले वह उतर पाती ट्रेन ने गति पकड़ ली और सुबह जब यह ट्रेन रेवाड़ी जंक्शन पर पहुंची तो रेलवे सुरक्षा बल के जवानों की नजरों में यह किशोरी आ गई।
विज्ञापन

शक होने पर उन्होंने इससे पूछताछ की व बाद में जिला बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया, जहां से इसे प्रशासन की ओर से संचालित वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया। बाद में किशोरी से हुई बात में यह पता चला कि वह संगरूर पंजाब की रहने वाली है, तब इसके परिजनों से संपर्क किया गया। वे देर शाम यहां वन स्टॉप सेंटर पहुंचे और अपनी बेटी से मिलकर बहुत खुश हुए। परिजन इस बेटी को लेकर पंजाब रवाना हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed