फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The foundation stone laying ceremony of AIIMS will be telecast live in six assembly constituencies.

Rewari News: एम्स के शिलान्यास का छह विधानसभाओं में होगा सीधा प्रसारण

Thu, 15 Feb 2024 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 15 Feb 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
The foundation stone laying ceremony of AIIMS will be telecast live in six assembly constituencies.
सोनीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को रेवाड़ी में बनने वाले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का शिलान्यास करेंगे। इस समारोह का सीधा प्रसारण जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में किया जाएगा। सोनीपत विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम मुरथल रोड स्थित जीवीएम कन्या महाविद्यालय में आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यातिथि के रूप में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि समारोह को लेकर हर प्रकार की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बरोदा हलके के परशुराम इंजीनियरिंग कॉलेज, बली ब्राह्मणान में समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें सांसद रमेश कौशिक बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे। विधायक मोहनलाल बड़ौली मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय, राई में शिरकत करेंगे। गन्नौर कोर्ट कॉम्प्लेक्स में कार्यक्रम के दौरान विधायक निर्मल चौधरी हिस्सा लेंगी। गोहाना में हंस ध्वनि सभागार में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा पहुंचेंगे। खरखौदा के कन्या महाविद्यालय में जिला परिषद की चेयरपर्सन मोनिका दहिया पहुंचेगी। स्थानीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत 12 बजे की जाएगी, जबकि रेवाड़ी से समारोह का सीधा प्रसारण दोपहर 1 बजे होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed