{"_id":"69178697f12ae3e1bf0d0708","slug":"the-foundation-exam-will-be-held-on-december-24-and-the-super-100-exam-on-february-11-2026-schedule-released-rewari-news-c-198-1-fth1001-228908-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 24 दिसंबर को बुनियाद व 11 फरवरी 2026 को होगी सुपर-100 की परीक्षा, शेड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 24 दिसंबर को बुनियाद व 11 फरवरी 2026 को होगी सुपर-100 की परीक्षा, शेड्यूल जारी
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी का कार्यालय। संवाद
रेवाड़ी। जिले में होने वाले सुपर-100 व बुनियाद परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग ने शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी शेड्यूल के अनुसार बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा 24 दिसंबर व सुपर-100 की प्रथम चरण की परीक्षा 11 फरवरी 2026 को होगी।
वहीं विद्यार्थियों को मिशन बुनियाद व सुपर 100 कार्यक्रम के महत्व और उद्देश्यों से परिचित करवाने के खंडस्तरीय जागरूकता अभियान की शुरुआत की जाएगी।
इसे लेकर शिक्षा निदेशालय की ओर से जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा निदेशालय की ओर से रेवाड़ी, जाटूसाना, बावल, खोल, नाहड़ खंड में 35-35 हजार रुपये के हिसाब से जागरूकता अभियान पर खर्च करने के लिए जल्द ही राशि आवंटित की जाएगी।
20 नवंबर को नाहड़ खंड में, 25 नवंबर को खोल खंड में, 27 नवंबर को बावल खंड में, 6 दिसंबर को रेवाड़ी खंड में सुपर-100 और बुनियाद परीक्षा को लेकर जागरूकता अभियान आयोजित होंगे। बुनियाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ाना व उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण की नींव डालना है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
बुनियाद परीक्षा का शेड्यूल
आवेदन की शुरुआत-- 13 नवंबर से 16 दिसंबर
परीक्षा प्रवेश पत्र जारी-- 17 दिसंबर
प्रथम चरण की परीक्षा-- 24 दिसंबर
परीक्षा का परिणाम-- 20 जनवरी 2026
द्वितीय चरण की परीक्षा-- 30 जनवरी 2026
परीक्षा का परिणाम-- 25 फरवरी 2026
तृतीय चरण की परीक्षा-- 3 अप्रैल 2026
परीक्षा का परिणाम-- 5 मई 2026
दाखिले को लेकर काउंसिलिंग-- 7 मई 2026
नया बैच प्रारंभ-- 15 मई 2026
-- -- -- -- -- -- --
सुपर-100 का शेड्यूल
आवेदन की शुरुआत-- 13 नवंबर से 9 फरवरी 2026
प्रथम चरण की परीक्षा-- 11 फरवरी 2026
परीक्षा का परिणाम-- 15 मार्च 2026
द्वितीय चरण की परीक्षा-- 2अप्रैल 2026
परीक्षा का परिणाम-- 30 अप्रैल 2026
नया बैच प्रारंभ-- 5 मई 2026
-- -- -- -- --
सुपर-100 व बुनियाद परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग ने शेड्यूल जारी कर दिया है। मिशन बुनियाद और सुपर-100 योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए खंड स्तर पर जागरूकता अभियान व कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके लिए जल्द ही बजट भी जारी कर दिया जाएगा।
-रेनू यादव, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, रेवाड़ी।
विज्ञापन
वहीं विद्यार्थियों को मिशन बुनियाद व सुपर 100 कार्यक्रम के महत्व और उद्देश्यों से परिचित करवाने के खंडस्तरीय जागरूकता अभियान की शुरुआत की जाएगी।
इसे लेकर शिक्षा निदेशालय की ओर से जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा निदेशालय की ओर से रेवाड़ी, जाटूसाना, बावल, खोल, नाहड़ खंड में 35-35 हजार रुपये के हिसाब से जागरूकता अभियान पर खर्च करने के लिए जल्द ही राशि आवंटित की जाएगी।
विज्ञापन
20 नवंबर को नाहड़ खंड में, 25 नवंबर को खोल खंड में, 27 नवंबर को बावल खंड में, 6 दिसंबर को रेवाड़ी खंड में सुपर-100 और बुनियाद परीक्षा को लेकर जागरूकता अभियान आयोजित होंगे। बुनियाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ाना व उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण की नींव डालना है।
विज्ञापन
बुनियाद परीक्षा का शेड्यूल
आवेदन की शुरुआत
परीक्षा प्रवेश पत्र जारी
प्रथम चरण की परीक्षा
परीक्षा का परिणाम
द्वितीय चरण की परीक्षा
परीक्षा का परिणाम
तृतीय चरण की परीक्षा
परीक्षा का परिणाम
दाखिले को लेकर काउंसिलिंग
नया बैच प्रारंभ