{"_id":"6ac4161325fe79dbe00da38c","slug":"the-forum-will-seek-five-acres-of-land-at-every-district-headquarters-for-ex-servicemen-rewari-news-c-198-1-rew1001-246631-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पूर्व सैनिकों के लिए हर जिला मुख्यालय पर पांच एकड़ जमीन मांगेगा मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पूर्व सैनिकों के लिए हर जिला मुख्यालय पर पांच एकड़ जमीन मांगेगा मंच
विज्ञापन
बैठक में बातचीत करते लोक सेवा मंच के पदाधिकारी। स्रोत : संगठन
- फोटो : samvad
रेवाड़ी। लोक सेवा मंच की ओर से पिछले करीब 10 माह से चलाए जा रहे मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान को जनसमस्याओं के समाधान के लिए और तेज किया जाएगा। सेक्टर-5 स्थित जेएमजी चौक के नजदीक मंच की कोर कमेटी की समीक्षा बैठक में आगामी कार्ययोजना तय की गई।
बैठक में प्रत्येक जिला मुख्यालय पर थल सेना, वायु सेना और नौसेना के सेवानिवृत्त सैनिकों के लिए न्यूनतम पांच-पांच एकड़ निशुल्क जमीन आवंटित करने की मांग करने का निर्णय लिया गया। इस संबंध में केंद्रीय रक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री को पत्र भेजे जाएंगे।
बैठक में मंच के पिछले 10 माह के कार्यों की समीक्षा की गई। सदस्यों ने कहा कि मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान को देश-प्रदेश के हर घर तक पहुंचाने के प्रयास तेज किए जाएंगे।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं, बच्चों, शिक्षित बेरोजगार युवाओं, व्यापारियों, कर्मचारियों, चिकित्सकों, पेंशनर्स, अधिवक्ताओं, ड्राइवरों और सैनिकों-पूर्व सैनिकों समेत विभिन्न वर्गों को कई जनसमस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकारों से इन समस्याओं के प्रभावी समाधान की मांग की।
सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान ने आम नागरिकों से अपनी समस्याओं के प्रति जागरूक होकर मंच के माध्यम से आवाज उठाने का आह्वान किया। राष्ट्रीय संगठन सचिव अभिषेक कुमार ने इच्छुक लोगों से लोक सेवा मंच की निशुल्क सदस्यता लेकर जनहित अभियान को मजबूत करने की अपील की। बैठक में महेश कौशिक, बीके राम सिंह, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, डॉ. सुरेश कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।