{"_id":"63cd7f3ff52ecd25557914bd","slug":"the-fleet-of-buses-in-rewari-depot-is-continuously-decreasing-the-problems-of-passengers-are-increasing-rewari-news-rtk670014137-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: लगातार घट रहा रेवाड़ी डिपो में बसों का बेड़ा, यात्रियों की बढ़ रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: लगातार घट रहा रेवाड़ी डिपो में बसों का बेड़ा, यात्रियों की बढ़ रही परेशानी
विज्ञापन
रेवाड़ी। रोडवेज बसों के अभाव से जूझ रहे रेवाड़ी रोडवेज डिपो में सात बसों को जनवरी में कंडम घोषित कर दिया गया हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जिले में रोडवेज एवं किलोमीटर स्कीम के तहत 117 बसें अलग-अलग 120 रूटों पर संचालित की जा रही हैं, जिनमें रोजाना 30 हजार यात्री सफर करते हैं। हालांकि रेवाड़ी डिपो को बीएस 6 मानक की 10 बसें मिलनी हैं, लेकिन फिलहाल स्थानीय रूटों पर बसों की संख्या घट गई है। बसों की संख्या घटने से न केवल यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही बल्कि रोडवेज को रोजाना करीब 70 हजार रुपये का घाटा हो रहा है।
डीआई देवेंद्र कुमार ने बताया कि रेवाड़ी डिपो से 120 रूटों पर 117 बसों का संचालन किया जाता है। इसमें किलोमीटर स्कीम की 30 और रोडवेज की 87 बसें शामिल हैं। इनमें से जनवरी में रोडवेज की 7 बसें कंडम घोषित की गई हैं, जो स्थानीय रूटों पर चलती थी। उन्होंने बताया कि डिपो में बीएस 6 मानक की 10 बसें आने की उम्मीद हैं। वहीं इस वर्ष 15 बसें भी 10 वर्ष पूरा करने बाद कंडम घोषित कर दी जाएंगी।
- इन रूटों पर चलती थी कंडम की गईं बसें
रेडवेज अधिकारी ने बताया कि डिपो से 7 कंडम की गईं बसें कन्हौरी, भटसाना, लिसान व मंदौला व अन्य रूटों पर जाती थीं। इनसे प्रतिदिन सैकड़ों यात्री सफर कर अपने गंतव्य तक पहुंचते थे। ऐसे में उन सभी यात्रियों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है। लगातार संख्या कम होने से कुछ रूटों पर बसों के फेरे भी घट सकते हैं।
विज्ञापन
117 बसों से सफर करते हैं प्रतिदिन 30 हजार यात्री
डिपो की कुल 117 बसों में प्रतिदिन करीब 30 हजार के करीब यात्री सफर करते हैं। इन यात्रियों से डिपो को प्रतिदिन 11-12 लाख रुपये के करीब राजस्व प्राप्त हो रहा है, लेकिन डिपो में बसों की संख्या कम होती जा रही है। इस समय डिपो के पास रोडवेज व किलोमीटर स्कीम की बसों सहित कुल 117 बसें हैं। डिपो को यात्रियों की संख्या को देखते हुए 150 बसों की जरूरत है। डिपो में करीब 33 बसों की और जरूरत है।
वर्जन:
डिपो से 120 रूटों पर 117 बसों का संचालन किया जाता है। इसमें किलोमीटर स्कीम की 30 व रोडवेज की 87 बसें शामिल हैं। इनमें से इस महीने रोडवेज की 7 बसें कंडम घोषित की गई हैं। इससे विभाग को प्रतिदिन 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
-देवेंद्र कुमार, डीआई रोडवेज डिपो रेवाड़ी।
---------------