फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The first woman Vice Chancellor of IGU, Professor Deepti Dharmani took charge.

Rewari News: आईजीयू की पहली महिला कुलपति प्रोफेसर दीप्ति धर्माणी ने ग्रहण किया पदभार

Mon, 07 Apr 2025 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
The first woman Vice Chancellor of IGU, Professor Deepti Dharmani took charge.
मीरपुर​ स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में नवनियुक्त कुलपति प्रोफेसर दीप्ति धर्माणी। स्रोत : - फोटो : संवाद
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की नवनियुक्त कुलपति प्रोफेसर दीप्ति धर्माणी ने विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया।
विज्ञापन

उनके विश्वविद्यालय में आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह सहित विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं गैर-शिक्षण स्टाफ ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह, अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले प्रोफेसर मंजू परूथी सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों एवं विभागाध्यक्षों ने फूलों का गुलदस्ता भेंट करके उनका स्वागत किया। विश्वविद्यालय की नॉन टीचिंग एसोसिएशन की तरफ से हनुमंत सिंह ने गुलदस्ता भेंट करके उनका स्वागत किया। प्रोफेसर दीप्ति के पदभार ग्रहण करने के शुभ अवसर पर उनके पति एवं पूर्व सूचना आयुक्त श्री भूपेंद्र धर्माणी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन




इस अवसर पर कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने कहा कि जानी-मानी शिक्षाविद, दूरदर्शी एवं कुशल नेतृत्वकर्ता प्रोफेसर दीप्ति धर्माणी के कुशल मार्गदर्शन में कार्य करते हुए यह विश्वविद्यालय उन्नति के पथ पर नई ऊंचाइयों को छूएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति प्रोफेसर दीप्ति धर्माणी ने विश्वविद्यालय के विभिन्न ऑफिसरों एवं विभागाध्यक्षों के साथ मीटिंग की और उन्हें विश्वविद्यालय को आगे बढ़ाने के संबंध में दिशा-निर्देश प्रदान किये। उन्होंने विद्यार्थियों के अनुरूप कक्षाओं का प्रबंध, आने वाले समय में नैक की तैयारी, इंफ्रास्ट्रक्चर को सही से प्रयोग करने तथा सभी विभिन्न फैकल्टी डीन को एक वर्षीय अकादमी प्लान तैयार करने के निर्देश देते हुए विद्यार्थियों की स्किल बढ़ाने के लिए शनिवार एवं रविवार को नए सर्टिफिकेट डिप्लोमा प्रोग्राम एवं कोर्सेज शुरू करने के लिए निर्देश दिए ताकि विद्यार्थियों की एनरोलमेंट संख्या बढ़ाई जा सके और उन्हें आधुनिक तकनीकी ज्ञान से प्रशिक्षित किया जा सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को औद्योगिक क्षेत्रों से विद्यार्थियों के प्लेसमेंट के लिए एमओयू करने एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत इंटर्नशिप करवाने के लिए भी निर्देश दिए।

मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में नवनियुक्त कुलपति प्रोफेसर दीप्ति धर्माणी। स्रोत :

मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में नवनियुक्त कुलपति प्रोफेसर दीप्ति धर्माणी। स्रोत : - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed