फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The first priority list will come today in the regional center

रीजनल सेंटर में आज आएगी यूजी पाठ्यक्रमों की पहली वरीयता सूची

Fri, 17 Sep 2021 11:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
The first priority list will come today in the regional center
भगत फूलसिंह महिला विश्वविद्यालय रीजनल सेंटर। फाइल फोटो। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। कृष्ण नगर स्थित बीपीएस महिला विश्वविद्यालय के रीजनल सेंटर में स्नातक कोर्सों की पहली वरीयता सूची शनिवार को जारी की जाएगी। रीजनल सेंटर में बीए, बीकॉम आनर्स व बीएससी नान-मेडिकल की कट ऑफ सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

पहली वरीयता सूची में शामिल छात्राएं 21 सितंबर तक फीस जमा कर सकेंगी। वहीं 22 सितंबर को दूसरी कट ऑफ सूची जारी की जाएगी, जिसमें शामिल छात्राएं 26 सितंबर तक फीस जमा कर सकेंगी। इसी प्रकार 27 सितंबर को तीसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी और छात्राएं 29 सितंबर तक फीस जमा करा सकेंगी। वहीं 30 सितंबर को चौथी कट ऑफ सूची जारी किए जाएगी और एक अक्टूबर तक छात्राएं अपनी फीस जमा कराकर दाखिला ले सकेंगी। छात्राएं दाखिले से संबंधित अधिक जानकारी विवि की वेबसाइट से ले सकती हैं।
विज्ञापन

दाखिले के लिए जरूरी दस्तावेज:
रीजनल सेंटर के प्रो. डॉ. अनिल कुमार बीए के लिए 4225 रुपये, बीकॉम आनर्स के लिए 6400 रुपये और बीएससी 5945 रुपये वार्षिक फीस निर्धारित की गई है। एससी वर्ग की छात्राओं को फीस माफी के लिए आय प्रमाण जमा कराना होगा। रीजनल सेंटर में दाखिले के लिए छात्राओं को सभी जरूरी प्रमाण पत्रों की मूल व फोटो प्रतियां साथ लेकर आना होगा। इसके अलावा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फार्म का प्रिंट व ऑनलाइन फीस जमा कराने के लिए एटीएम कार्ड के साथ लिंक मोबाइल फोन साथ लेकर आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रीजनल सेंटर कृष्ण नगर की निदेशक डॉ. सुषमा जोशी ने बताया कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष अधिक आवेदन आए हैं। रीजनल सेंटर में स्नातक कोर्सों की पहली कट ऑफ सूची शनिवार को जारी की जाएगी। दाखिले की इच्छुक छात्राएं 21 सितंबर तक फीस जमा करके दाखिला ले सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed