फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The face of Bawal has changed under the BJP government: Dr. Banwari Lal

भाजपा सरकार के शासन में बावल की बदल गयी सूरत : डॉ. बनवारी लाल

Sun, 01 Jan 2023 06:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
The face of Bawal has changed under the BJP government: Dr. Banwari Lal
रेवाड़ी। सहकारिता एवं अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने बावल शहर के वार्ड नं 12 में स्थित बाबा रतिराम धर्मशाला में आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन की स्मृति में श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान मौजूद लोगों ने दिवंगत आत्मा के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सहकारिता मंत्री ने कहा कि पीएम ने अपनी माता की पार्थिव शरीर को मुखाग्नि देने के कुछ देर बाद ही अपने पूर्व आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर अपना कर्तव्य निभाया। मंत्री ने कहा कि यह देखकर उनके मन में कर्तव्य पालन की असामान्य प्रेरणा का संचार हुआ और उन्होंने कार्यक्रम स्थगित न करने का निश्चय किया। उन्होंने कहा कि मोदी के जीवन का हर क्षण कर्तव्य पालन की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री ने आगे कहा कि पिछले 8 सालों में बावल विधानसभा की सूरत पूरी तरह बदल गयी है। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में बावल का सम्पूर्ण विकास हुआ है, चाहे वो स्वास्थ्य क्षेत्र हो या बिजली, पानी अथवा रोजगार संबंधित हो। मंत्री ने कहा कि बावल विधानसभा क्षेत्र में 6 विद्युत सब स्टेशन का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि 3 का कार्य प्रगति पर हैं और बावल में 2014 से पहले जो नहरी पानी और पीने के पानी की समस्या को जड़ से खत्म कर दिया गया है। इसके अलावा बावल क्षेत्र के चिकित्सा एवं शिक्षा जगत के विकास के बारे में कहा कि हरियाणा में बनने वाला एकमात्र एम्स संस्थान बावल क्षेत्र में बनने वाला है। शिक्षा को विकास की पहली सीढ़ी बताते हुए मंत्री ने कहा कि बावल विधानसभा क्षेत्र में 3 महाविद्यालय संचालित हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने क्षेत्र में डेयरी उद्योग एवं स्वयं सहायता समूह बना कर सरकारी अनुदान से आचार पापड़ आदि का कारोबार शुरू करे। इसके साथ सरकार द्वारा शुरू की गई कृषि अवसंरचना कोष योजना का लाभ उठाकर अच्छी कमाई की जा सकती है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अमरजीत सिंह, उप प्रधान नगर पालिका बावल अर्जुन चौकन, पूर्व प्रधान चंद्रपाल चोकन ,अमर सिंह पूर्व प्रधान नगर पालिका, अनिल यादव रायपुर, विक्की सरपंच, कमलनाथ कोच, प्रमोद बागड़ी, दीपक प्रजापत, हुक्म पहलवान, सूबे सिंह गुर्जर, सूबे सिंह चोकन, भूपेश बैंसला, अमरजीत तिहाड़ा, अरुण मुद्गल, रामसिंह सामरिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed