रेवाड़ी। गांव हालुहेड़ा में भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में अपनी योग्यता से बिना पर्ची बिना खर्ची के नौकरी पाए युवाओं का समस्त ग्रामवासी ने सम्मान करने के लिए सम्मान सामारोह का आयोजन किया। जिसमें भाजपा जिला अध्यक्षा डाॅ. वंदना पोपली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही।
भाजपा जिला अध्यक्षा ने इस सम्मान सामारोह में शिरकत करते हुए कहा कि बिना खर्ची और पर्ची के हरियाणा में आज नौकरी मिल रही है। योग्यता को सम्मान मिल रहा है। युवा एवं गरीब लोगों में सरकारी नौकरी पाने की उम्मीद की किरण बनी है। जिला अध्यक्षा ने बताया कि नायब सिंह सैनी प्रदेश के ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्हें इतने कम समय में अपनी कुशल कार्यशैली की बदौलत लोकप्रियता मिली है, जिसके चलते जनता-जनार्दन ने हरियाणा में तीसरी बार बीजेपी सरकार बनाने का जनादेश दिया है। जिला अध्यक्षा ने पिछले सालों में हालूहेड़ा के बिना पर्ची खर्ची नौकरी पाए 50 से अधिक युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सब आप सब के एक वोट के कारण हुआ है, आप सभी के भाजपा पर विश्वास करने के कारण संभव हुआ है। इस मौके पर गांव की सरपंच शर्मिला देवी, ज्योति पंच, बेरली मंडल अध्यक्ष सविता यादव, शारदा राठौर और धर्मवीर यादव मौजूद रहे।