फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The equations of politics of South Haryana are changing due to Jan Ashirwad Yatra

जन आशीर्वाद यात्रा से बदलते दिख रहे दक्षिण हरियाणा की राजनीति के समीकरण

Tue, 17 Aug 2021 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
The equations of politics of South Haryana are changing due to Jan Ashirwad Yatra
पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास को भगवा गमछा पहनाते केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव। संवाद - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। हरियाणा के गुरुग्राम से 16 अगस्त को शुरू हुई केंद्रीय श्रम व पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव की जन आशीर्वाद यात्रा ने दक्षिण हरियाणा की राजनीति के समीकरणबदलते दिख रहे हैं। उन्होंने गुरुग्राम के सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत के विरोधियों को भी मंच पर स्थान दिया। इधर, गुरुग्राम से लेकर रेवाड़ी में भी मंगलवार को राव समर्थक पार्टी पदाधिकारी, रेवाड़ी विधानसभा में यात्रा संयोजक, रेवाड़ी नगर परिषद की चेयरपर्सन और पार्षद यात्रा से दूरी बनाए रहे। हालांकि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव रात नौ बजे राव इंद्रजीत के आवास पर डिनर के लिए पहुंचे और दोनों नेताओं ने एकजुटता दिखाने की कोशिश की।
विज्ञापन

रेवाड़ी में जन आशीर्वाद यात्रा कापड़ीवास चौक पर सुबह एक घंटे की देेरी से साढ़े 9 बजे पहुंची थी। यहां पर पहले से ही भाजपा की ओर से सम्मान समारोह का कार्यक्रम रखा गया था। लेकिन यहां 2019 के विधानसभा चुनाव में टिकट कटने के बाद निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास को भूपेंद्र यादव की ओर से भगवा पटका पहनाना सभी के लिए संदेश था। इसी मंच पर राव विरोधी पूर्व मंत्री जगदीश यादव व बिक्रम यादव की मौजूदगी भी दक्षिण हरियाणा में नई राजनीति का संकेत दे रही थी। गुरुग्राम में भी मंच पर राव विरोधी पूर्व मंत्री राव नरबीर को तव्वजो देते दिखे थे भूपेंद्र यादव। 21 स्थानों पर हुए सम्मान समारोह में यूं तो केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने मोदी का संदेश लेकर आने की बात कही। मेडिकल में ओबीसी को आरक्षण देने की उपलब्धि भी गिनवाई, लेकिन यह कहना नहीं भूले कि किसी को गफलत में रहने की जरूरत नहीं है। जन आशीर्वाद यात्रा एक लोकसभा से नहीं दो राज्यों के पांच लोकसभा क्षेत्र में पांच दिन तक चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र में पिछड़े समाज के सांसदों को मंत्री बनाकर अपना एजेंडा स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब दक्षिण हरियाणा में एक भूपेंद्र नहीं 100 भूपेंद्र आएंगे।
विज्ञापन

राव समर्थकों ने विज्ञापन व सोशल साइट पर चलाया अभियान
केंद्रीय राज्य मंत्री सात पहले पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ अनबन के चलते कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा ने उन्हें गुरुग्राम से लोकसभा चुनाव लड़वाया और जीत दर्ज करने के बाद केंद्र में राज्य मंत्री भी बना दिया। 2014 के विधानसभा चुनाव में दक्षिण हरियाणा से भाजपा केे बढ़त मिली और 2019 में जब पार्टी पूर्ण बहुमत प्राप्त नहीं कर सकी दक्षिण हरियाणा लोगों ने पूरा साथ दिया। इसी का मलाल राव समर्थक कर रहे हैं। सोमवार से ही फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से राव के साथ षडयंत्र करने व कमजोर करने के मैसेज चलते रहे। मैसेज में यह भी कहा गया कि राव सरकार बनाना जानते हैं तो उखाड़ना भी जानते हैं। राष्ट्रीय समाचार पत्र में विज्ञापन के माध्यम से भाजपा के सभी नेताओं के फोटो हटाकर समर्थकों ने राव का बड़ा फोटो लगाकर अपनी भड़ास निकाली। समर्थकों का कहना कि पंच का चुनाव तक नहीं जीतने वाले को केंद्रीय मंत्री बना दिया गया, लेकिन राव को राज्य मंत्री तक सीमित रखा जा रहा है। मंगलवार को दिन में समर्थकों की ओर से पूरी तरह से दूरी व सोशल मीडिया पर मौजूदी चर्चा का विषय बनी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात 9 बजे डिनर डिप्लोमेसी से दूरी पाटने की कोशिश
केंद्रीय पर्यावरण व जलवायु मंत्री भूपेंद्र यादव मंगलवार सब रात 9 बजे केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत यादव के रेवाड़ी स्थित आवास पर डिनर करने पहुंचे। पिछले 2 दिनों से पार्टी की हो रही किरकिरी देखते हुए केंद्रीय मंत्रियों के बीच डिनर डिप्लोमेसी कहां तक कारगर होगी, यह तो आने वाला समय ही बता पाएगा। लेकिन जिस तरह से राव समर्थकों ने जन आशीर्वाद यात्रा से दूरी बनाए रखी उससे स्पष्ट संदेश था कि भाजपाइयों के बीच दूरियां बढ़ रही हैं। हालांकि भूपेंद्र यादव को अपने आवास पर बुलाकर राव इंद्रजीत ने बता दिया कि दक्षिण हरियाणा में अभी भी उनका रुतबा कम नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed