{"_id":"6877e4e206623137ac0c5ebc","slug":"the-employees-union-made-a-strategy-for-the-hisar-demonstration-on-july-21-rewari-news-c-198-1-rew1001-222716-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कर्मचारी संघ ने 21 जुलाई के हिसार प्रदर्शन को लेकर बनी रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कर्मचारी संघ ने 21 जुलाई के हिसार प्रदर्शन को लेकर बनी रणनीति
विज्ञापन
फोटो : 28 राज्यस्तरीय प्रदर्शन की तैयारियों की चर्चा करते कर्मचारी। स्रोत : संघ
रेवाड़ी। अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ (संबंधित भारतीय मजदूर संघ) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई जिसमें 21 जुलाई को हिसार विद्युत सदन में होने वाले राज्यस्तरीय प्रदर्शन की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में सभी कर्मचारियों और पदाधिकारियों ने एकमत होकर प्रदर्शन में भागीदारी का संकल्प लिया।
साथ ही तय किया गया कि रेवाड़ी व नारनौल सर्कल से शत-प्रतिशत कर्मचारी हिसार पहुंचकर अपनी एकता और मजबूती का परिचय देंगे। बैठक में यह भी बताया गया कि 28-29 जून को पंचकूला मोरनी में हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में सर्विस रूल को लेकर हुई चर्चा का सकारात्मक परिणाम जल्द सामने आएगा।
संघ ने आह्वान किया कि जैसे करनाल प्रदर्शन के बाद सर्विस रूल विधानसभा में पास हुए, वैसे ही हिसार में भी बड़ी संख्या में एकजुटता से पहुंचकर अपना हक मांगा जाए। संघ को पूरा विश्वास है कि इस प्रदर्शन के जरिए अधिकारियों और सरकार पर असर पड़ेगा और एसओपी जल्द जारी होगी।