फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The employees decided to go on strike on February 12.

Rewari News: कर्मचारियों ने 12 फरवरी को हड़ताल करने का लिया निर्णय

Sat, 17 Jan 2026 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 17 Jan 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
The employees decided to go on strike on February 12.
रेवाड़ी। सर्व कर्मचारी संघ की बैठक परवार भवन में जिला प्रधान धनराज की अध्यक्षता में हुई। इसमें 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता खजांची सुरेन्द्र यादव ने बताया कि 12 फरवरी को पूरे देश में सभी बड़ी ट्रेड यूनियन, किसान यूनियन, मजदूर संगठन और कर्मचारी संगठनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल होगी। वर्तमान केंद्र और प्रदेश सरकारें कर्मचारियों, मजदूरों, किसानों और छात्रों के हितों के खिलाफ नीतियां बना रही हैं। सरकारी विभागों का निजीकरण, चार लेबर कोड लागू करना और बेरोजगारी बढ़ाना इस हड़ताल के प्रमुख कारण हैं। जिला प्रधान धनराज ने बताया कि 19 जनवरी को उपायुक्त के माध्यम से मुख्य मंत्री हरियाणा सरकार को हड़ताल का नोटिस भेजा जाएगा। इसके पहले सभी विभागों के कर्मचारी नेहरू पार्क में सभा करेंगे और इसके बाद सर्व कर्मचारी संघ एवं सेंट्रल यूनाइटेड ट्रेड यूनियन के संयुक्त प्रदर्शन के माध्यम से उपायुक्त कार्यालय जाएंगे।
विज्ञापन

सभा में कर्मचारियों ने बिजली, सिंचाई, रोडवेज, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य विभागों से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखे। संजय कुमार सैनी ने बिजली अम्बेडमेंट बिल 2025 पर चिंता व्यक्त की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed