फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Player trials for the Khel Mahakumbh will begin today.

Rewari News: खेल महाकुंभ के लिए आज से शुरू होंगे खिलाड़ियों के ट्रायल

Mon, 12 Oct 2026 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 12 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Player trials for the Khel Mahakumbh will begin today.
रेवाड़ी। खेल विभाग हरियाणा की ओर से राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ 2026-27 ओपन कैटेगरी के तहत पुरुष और महिला खिलाड़ियों के जिला स्तरीय ट्रायल सोमवार को आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी मनोज की ओर से ट्रायल के लिए खेलवार तिथि और स्थान निर्धारित किए गए हैं। पहले दिन जिले में 11 खेलों के ट्रायल होंगे। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित स्थान पर सुबह साढ़े 8 बजे पहुंचकर ट्रायल में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार एथलेटिक्स के ट्रायल राजीव गांधी खेल परिसर मनेठी में होंगे। वॉलीबॉल, फुटबॉल, तलवारबाजी, टेबल टेनिस और जूडो के ट्रायल राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी में आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खो-खो और कुश्ती के ट्रायल खेल स्टेडियम बावल में होंगे। वुशु के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भाड़ावास में ट्रायल निर्धारित किए गए हैं। हैंडबॉल के ट्रायल राजीव गांधी खेल परिसर गुरावड़ा और हॉकी के ट्रायल खेल स्टेडियम कंवाली में होंगे।
खिलाड़ियों को ट्रायल में शामिल होने के लिए आधार कार्ड, हरियाणा राज्य का निवासी प्रमाणपत्र और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लानी होगी। यदि कोई खिलाड़ी हरियाणा के किसी दूसरे जिले का निवासी है तो उसे रेवाड़ी जिले के शिक्षण संस्थान का पहचान पत्र भी प्रस्तुत करना होगा। खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर सभी जरूरी दस्तावेज के साथ पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

खेल विभाग के अनुसार 13 अक्तूबर को भी विभिन्न खेलों के ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। इनमें बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग, ताइक्वांडो, टेनिस, आर्चरी, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, साइक्लिंग, कैनोइंग, बेसबॉल, जिम्नास्टिक्स, कबड्डी, रोइंग, क्रिकेट, नेटबॉल, कराटे, थ्रो बॉल, शूटिंग और तैराकी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed