{"_id":"6a2c46340a6a4420ad079fee","slug":"the-dtp-team-demolished-construction-in-an-illegal-colony-rewari-news-c-198-1-rew1001-240087-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: डीटीपी की टीम ने अवैध कॉलोनी में निर्माण गिरवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: डीटीपी की टीम ने अवैध कॉलोनी में निर्माण गिरवाया
Fri, 12 Jun 2026 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
अवैध निर्माण पर चल रहा बुलडोजर। स्रोत : विभाग
रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) कार्यालय की टीम ने शुक्रवार को रेवाड़ी-धारूहेड़ा रोड के पास तीन एकड़ भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी में निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कराया। इस दौरान 14 डीपीसी, तीन चहारदीवारी और कच्ची सड़क के नेटवर्क को ध्वस्त किया गया।
जिला नगर योजनाकार मनदीप सिंह सिहाग ने आमजन से अपील की है कि नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्रों में अवैध निर्माण न करें। कोई भी प्लॉट खरीदने से पहले संबंधित कॉलोनी की वैधता की जांच डीटीपी कार्यालय से कर लें। बिना सरकारी अनुमति के किए गए निर्माणों पर कार्रवाई की जाती है, जिससे नुकसान उठाना पड़ सकता है।
उन्होंने बताया कि कुछ प्रॉपर्टी डीलर लोगों को झूठे प्रलोभन देकर अवैध कॉलोनियों में प्लॉट बेच देते हैं। बाद में जब वहां निर्माण कार्य शुरू होता है और विभाग कार्रवाई करता है तो खरीदार स्वयं को ठगा हुआ महसूस करते हैं।
विज्ञापन
इसलिए आमजन को चाहिए कि किसी भी प्लॉट की खरीदारी से पहले उसकी वैधता की पूरी जांच कर लें ताकि उनकी मेहनत की कमाई सुरक्षित रह सके।