{"_id":"6ab7f87b33ae7f347b0c6789","slug":"the-district-team-secured-second-place-in-the-jiu-jitsu-championship-rewari-news-c-198-1-rew1001-246140-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जू-जित्सु चैंपियनशिप में जिले की टीम दूसरे स्थान पर रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जू-जित्सु चैंपियनशिप में जिले की टीम दूसरे स्थान पर रही
विज्ञापन
जीत हासिल करने पर खुशी जाहिर करते खिलाड़ी। स्रोत : एसोसिएशन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। गुरुग्राम के सेक्टर-110 स्थित गांव सराय अलावर्दी के कम्युनिटी सेंटर में आयोजित 8वीं हरियाणा स्टेट जू-जित्सु चैंपियनशिप में रेवाड़ी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से करीब 700 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
अंडर-18 सहित विभिन्न आयु और भार वर्गों में खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले हुए। रेवाड़ी की टीम ने प्रतियोगिता में 70 से अधिक पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों ने बेहतर तकनीक, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ मुकाबलों में प्रदर्शन किया। टीम की इस उपलब्धि से खिलाड़ियों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।
कोच सचिन कुमार और कार्तिक तंवर के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए तैयारी की थी। कोचों ने खिलाड़ियों को तकनीकी प्रशिक्षण देने के साथ-साथ मुकाबलों के दौरान बेहतर रणनीति अपनाने के लिए भी तैयार किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन की बदौलत रेवाड़ी की टीम प्रदेश की शीर्ष टीमों में शामिल रही।
विज्ञापन
जू-जित्सु एसोसिएशन ऑफ रेवाड़ी की सचिव रेखा खत्री और प्रधान स्वाति अरोड़ा भी प्रतियोगिता स्थल पर मौजूद रहीं। उन्होंने पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी और उनकी मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि जिले में जू-जित्सु खेल को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।