फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The district got the gift of development plans worth 97.84 crores on Radha Ashtami

राधा अष्टमी पर जिले को मिली 97.84 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

Sun, 04 Sep 2022 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
The district got the gift of development plans worth 97.84 crores on Radha Ashtami
वर्चुअल कार्यक्रम में मौजूद मंत्री, विधायक एवं अधिकारी। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को राधा अष्टमी के पावन अवसर पर जिले को 97.84 करोड़ रुपये की विकासात्मक योजनाओं की सौगात दी है। उन्होंने करनाल से वर्चुअल माध्यम से जिले के लिए 69.88 करोड़ रुपये की लागत से तीन योजनाओं का उद्घाटन व 27.95 करोड़ रुपये की लागत से पांच परियोजनाओं का शिलान्यास किया। समारोह में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह भी वर्चुअल रूप से जुड़े।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर आयोजित समारोह में हरियाणा के सहकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डॉ. बनवारी लाल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए, जबकि समारोह में कोसली से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव व हरियाणा सरकार में वित्तायुक्त एवं एसीएस वरिंद्र सिंह कुंडू भी उपस्थिति रहे। समारोह की अध्यक्षता डीसी अशोक कुमार गर्ग ने की। सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने उपस्थित जनों को राधा अष्टमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र में विकास का द्वार वहां के आधारभूत ढांचागत उत्थान पर निर्भर करता है। ऐसे में मुख्यमंत्री अंत्योदय उत्थान वर्ष के तहत आजादी के अमृत महोत्सव में समान विकास की विचारधारा के साथ आगे बढ़ रहे हैं, जिसका लाभ प्रदेशवासियों को प्रभावी रूप से मिल रहा है।
विज्ञापन

कोसली से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने हरियाणा सरकार का विकास योजनाओं को समर्पित करने पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि रविवार को कोसली विधानसभा क्षेत्र में अनेक विकास योजनाओं का शुभारंभ मुख्यमंत्री के कर कमलों से हुआ है। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में हरियाणा सरकार कोसली क्षेत्र पर पूरा ध्यान दे रही है और आमजन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार प्रभावी कदम उठा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन योजनाओं का किया गया उद्घाटन
मुख्यमंत्री रेवाड़ी में राव बिरेंद्र सिंह स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नॉलॉजी कॉलेज, जैनाबाद में 331.16 लाख रुपये की लागत से निर्मित वर्कशॉप, रघुनाथपुरा में 6602.40 लाख रुपये की लागत से नहर पर आधारित वाटर सप्लाई स्कीम जिसके तहत 25 गांवों व 3 ढाणी में पेयजल आपूर्ति होगी व उपमंडल कोसली के गांव भाकली में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से 55 लाख रुपये की लागत से निर्मित भूमि एवं जल परीक्षण प्रयोगशाला का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया।
इन पांच परियोजनाओं का किया गया शिलान्यास
रेवाड़ी जिला के गांव बोहतवास अहीर में 680 लाख रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य, गांव जखाला में 492.82 लाख रुपये, गांव लिलौढ़ में 591.36 लाख रुपये, सैक्टर-18 रेवाड़ी में 470.82 लाख रुपये व गांव भांड़ौर में 560.80 लाख रुपये की लागत से डीएचबीवीएन के 33 केवी सब स्टेशन के निर्माण कार्य का शिलान्यास मुख्यमंत्री ने किया है।

मुख्यालय पर कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
इस अवसर पर एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल, एसडीएम बावल संजीव कुमार, एसडीएम कोसली होशियार सिंह, सीटीएम देवेंद्र शर्मा, एडिशनल सीईओ जिप जयप्रकाश, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, एसई जनस्वास्थ्य विभाग इंजी.संजीव दूहण, एसई लोक निर्माण विभाग इंजी.वी.एस.मलिक, एसई बिजली निगम इंजी.एम.एल.रोहिला, डीडीपीओ एचपी बंसल, डीआरओ राकेश कुमार व एआईपीआरओ डॉ. अश्विनी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed