फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The dilapidated roads of the grain market will soon be repaired.

Rewari News: अनाज मंडी की जर्जर सड़कों की जल्द होगी मरम्मत

Sat, 27 Jun 2026 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 27 Jun 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
The dilapidated roads of the grain market will soon be repaired.
विकास कार्यों की जानकारी देते चेयरमैन अनिल कुमार सैनी साथ में अन्य पदाधिकारी। स्रोत : कमेटी
रेवाड़ी। मार्केट कमेटी की दूसरी बैठक मार्केट कमेटी कार्यालय में चेयरमैन अनिल कुमार सैनी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें अनाज मंडी की जर्जर सड़कों की मरम्मत करने और रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित करने का फैसला किया गया।
विज्ञापन

बैठक में मंडी क्षेत्र के विकास और किसानों, आढ़तियों तथा व्यापारियों की सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। निर्णय लिया गया कि अनाज मंडी की जर्जर सड़कों की जल्द मरम्मत कराई जाएगी, ताकि विशेषकर बरसात के मौसम में किसानों को फसल लाने और ले जाने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

मंडी में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नई सीवरेज लाइन बिछाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। भूजल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंडी परिसर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित करने का फैसला लिया गया। इसके अलावा मार्केट कमेटी परिसर में सचिव आवास के निर्माण तथा सब यार्ड भालखी के विस्तार के लिए अतिरिक्त भूमि खरीदने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी की आय बढ़ाने के लिए उपलब्ध धनराशि को अधिक ब्याज दर पर बैंक में सावधि जमा (एफडी) के रूप में निवेश करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में जनहित से जुड़े अन्य प्रस्तावों पर भी चर्चा कर उन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया।

चेयरमैन अनिल कुमार सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी स्वीकृत विकास कार्यों की टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी कर निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू करवाए जाएं। बैठक में वाइस चेयरमैन नवल किशोर गुप्ता, कमेटी सदस्य महेश यादव, रिशु यादव, राज सिंह, सरोज बाला, विष्णु गुप्ता, साधुराम और विजयपाल सहित मार्केट कमेटी सचिव मनीष कुमार, अकाउंटेंट अनिल यादव तथा एसडीओ ललित मोहन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed