{"_id":"618eaf4f456963225d35d717","slug":"the-deputy-commissioner-held-discussions-with-the-officials-regarding-the-expansion-of-the-mini-secretariat-rewari-news-rtk6296666152","type":"story","status":"publish","title_hn":"लघु सचिवालय विस्तारीकरण को लेकर उपायुक्त ने किया अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लघु सचिवालय विस्तारीकरण को लेकर उपायुक्त ने किया अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श
विज्ञापन
लघु सचिवालय विस्तारीकरण को लेकर आर्किटेक्ट के साथ विचार-विमर्श करते डीसी यशेन्द्र सिंह व अन्य अ?
- फोटो : Rewari
लघु सचिवालय भवन के विस्तारीकरण को लेकर डीसी यशेंद्र सिंह ने शुक्रवार को चंडीगढ़ से आए मुख्य आर्किटेक्ट आशुतोष व जिले के अन्य अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करने के बाद आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लघु सचिवालय के नए भवन का निर्माण निर्धारित नियम व आवश्यकता के अनुसार किया जाए। इसमें बेसमेंट में पार्किंग, प्रथम तल पर सरल केंद्र, बैंक, ट्रेजरी, पोस्ट ऑफिस, कैंटीन, एटीएम इत्यादि के लिए स्थान निर्धारित करके रखें, ताकि आम आदमी को इनसे संबंधित काम करवाने में दिक्कत न आए।
उन्होंने कहा कि प्रथम तल से जिला प्रशासन के अधिकारियों के कक्ष के साथ शौचालय, प्रतीक्षालय, पैंट्री, पेयजल, कोर्ट रूम इत्यादि की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि एक 100 से 125 सीटों का ऑडिटोरियम कम मीटिंग हॉल तथा एक बड़ा कोर्ट रूम भी बनाया जाए। डीसी ने कहा कि लघु सचिवालय के पुराने भवन में जिन-जिन सुविधाओं का अभाव है उन्हें प्लान के तहत पूरा किया जाए, ताकि सचिवालय में आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसी के साथ डीसी ने निर्देश दिए कि ऑफिसर कॉलोनी का जो निर्माण किया जाना है, उसके लिए भी नियमानुसार काम किया जाए।
बैठक में एडीसी आशिमा सांगवान, एसडीएम रेवाड़ी रविंद्र यादव, एसडीएम बावल संजीव कुमार, सीटीएम रोहित कुमार, ईओ एचएसवीपी विजय राठी, डीडीपीओ एचपी बंसल, एटीपी रजनीश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।