फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The daughters of the state are not safe: Captain Ajay

प्रदेश की बेटियां सुरक्षित नहीं हैं : कैप्टन अजय

Wed, 24 Dec 2025 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 24 Dec 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
The daughters of the state are not safe: Captain Ajay
कैप्टन अजय सिंह यादव
रेवाड़ी। जिले में पिछले दिनों 10 माह की मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी ने पूरे प्रदेश को स्तब्ध और शर्मसार कर दिया है। प्रेस बयान जारी कर हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैप्टन अजय सिंह यादव ने अमानवीय अपराध की निंदा करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं यह बताती हैं कि प्रदेश में महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन

कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी एक औपचारिक कदम है लेकिन असली सवाल यह है कि ऐसी सोच पैदा कैसे हो रही है और प्रशासन पहले क्यों नहीं सजग होता। कैप्टन यादव ने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा ने वर्षों तक ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा दिया, बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए और भाषण दिए लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि आज प्रदेश की बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन

जब 10 माह की मासूम बच्ची तक सुरक्षित नहीं है तो फिर बेटी बचाओ का नारा आखिर किसके लिए था। क्या यह नारा सिर्फ चुनावी दिखावा बनकर रह गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। अपराधी इतने बेखौफ हो गए हैं कि उन्हें कानून का कोई डर नहीं रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे मामलों में सिर्फ गिरफ्तारी काफी नहीं है बल्कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट के माध्यम से शीघ्र सुनवाई, कठोरतम सजा और मिसाल कायम करना जरूरी है, ताकि भविष्य में कोई भी दरिंदा ऐसी घिनौनी हरकत करने से पहले सौ बार सोचे। कैप्टन अजय सिंह यादव ने प्रशासन से मांग की कि पीड़ित परिवार को पूर्ण सुरक्षा, बेहतर चिकित्सीय सहायता, मनोवैज्ञानिक परामर्श और समुचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed