फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The couple committed fraud of Rs 50 lakh in the name of giving land to the company.

कंपनी को जमीन देने के नाम पर दंपती ने की 50 लाख की धोखाधड़ी

Tue, 03 Aug 2021 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
The couple committed fraud of Rs 50 lakh in the name of giving land to the company.
रेवाड़ी। बावल की एक कंपनी को जमीन देने के नाम पर एक दंपती ने 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने कंपनी के डायरेक्टर की शिकायत पर दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कंपनी डायरेक्टर मुकेश सोनी ने बताया कि बावल स्थित सेक्टर-1 में उनकी एक कंपनी है। जिसके लिए मई 2015 में 33 कनाल 9.40 मरला जमीन का गांव बोरियावास में पदनियावास निवासी गुड्डो देवी व होडिल कुमार तथा रामपुरा निवासी नरेंद्र कुमार से कोलैबरेशन एग्रीमेंट किया था। इसमें 24 कनाल जमीन गुड्डो देवी तथा 9 कनाल 9.40 मरला नरेन्द्र कुमार के नाम थी। कोलबरेशन एग्रीमेंट में पचास लाख में से 3585300 रुपये गुड्डो और 1414700 रुपये का नरेंद्र कुमार के नाम चेक दिया था। जिस पर सात लाख रुपये एग्रीमेंट (स्टांप ड्यूटी व रजिस्ट्रेशन) खर्च आया था। दिसंबर 2015 में पैमाइश के लिए तहसीलदार के पास आवेदन करने के बाद पता चला कि जमीन का टाइटल ही क्लीयर नहीं था। उनके खिलाफ अक्तूबर 2019 में धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। इस मामले में होडिल सिंह हाईकोर्ट से जमानत पर है, जबकि गुड्डो देवी अंतरिम जमानत पर है। आरोपियों ने इसी जमीन के लिए बेरियावास निवासी बिजेंद्र सिंह से एक करोड़ (2490000 बैंक एकाउंट व बाकी राशि कैश) में ली हुई है। जिसके बदले गुड्डो देवी ने इकरारनामा भी दिया हुआ है। उन्होेंने कहा कि इससे न केवल कंपनी को आर्थिक नुकसान हो रहा है, बल्कि आगामी प्रोडक्टस का उत्पादन भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed