फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The cleanliness drive will continue until July 20.

Rewari News: स्वच्छता अभियान 20 जुलाई तक चलेगा

Wed, 15 Jul 2026 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 15 Jul 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
The cleanliness drive will continue until July 20.
रेवाड़ी। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला में 20 जुलाई तक स्वच्छता सप्ताह मनाया जाएगा। अभियान स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत चलाया जा रहा है, जिसके तहत जिला की सभी ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

एडीसी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल मोदी ने बताया कि सप्ताह भर चलने वाले इस अभियान के दौरान ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन रूल्स 2026 के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अंतर्गत स्वच्छता के लिए चार प्रकार से कचरे का पृथक्करण सूखा, गीला, स्वास्थ्यकर अपशिष्ट व विशेष देखभाल अपशिष्ट कचरे को अलग-अलग करना, प्लास्टिक मुक्त गांव ग्रे वाटर प्रबंधन श्रमदान तथा जन भागीदारी जैसे विषयों पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान में सरपंच पंच ग्राम सचिव आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्वयं सहायता समूह स्कूलों के शिक्षक एवं विद्यार्थी युवा मंडल सफाई कर्मचारी तथा ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 16 जुलाई को स्कूल स्वच्छता एवं युवा सहभागिता कार्यक्रम, 17 को कचरा पृथक्करण करने से समृद्धि, 18 को प्लास्टिक मुक्त गांव एवं स्वच्छ बाजार अभियान, 19 को श्रमदान से स्वच्छता कार्यक्रम और 20 को जन भागीदारी एवं स्वच्छता सम्मान समारोह किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed