फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The chairperson appeared in the field at six in the morning

सुबह छह बजे फिल्ड में नजर आई चेयरपर्सन

Thu, 25 Nov 2021 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
The chairperson appeared in the field at six in the morning
ऑटो मार्किट का निरीक्षण करती नगर परिषद चेयरपर्सन पूनम यादव। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। रेवाड़ी नगर परिषद की रैंकिंग 118 से सीधे 190 पर पहुंच गई है। शहर की सफाई व्यवस्था निश्चित तौर पर चरमराई है। कई बड़े कारण इसके पीछे रहे हैं। शहर में आज भी कचरा दर्जनों स्थानों पर खुले में ही डाला जाता है। सड़कों पर ही बने डंपिंग यार्ड में कचरा फैला रहता है और जानवर मुंह मारते हैं। सफाई व्यवस्था को लेकर मिल रही शिकायतों के बाद चेयरपर्सन पूनम यादव बुधवार सुबह छह बजे ही फील्ड में निकल गई तथा सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

चेयरपर्सन ने बाराहजारी चौक व आटो मार्केट में पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने इन बाजारों में शीघ्र ही शौचालय निर्माण कराने के निर्देश दिए। इसके पश्चात चेयरपर्सन महाराणा प्रताप चौक के निकट डोर टू डोर जाने वाली गाड़ियों की व्यवस्था को देखने भी पहुंची। उन्होंने सफाई निरीक्षक संदीप कुमार से बातचीत की तथा कहा कि शहर की सफाई के लिए ज्यादा पसीना बहाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगले साल की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि काम में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर अपने शहर को साफ रखना होगा ताकि रेवाड़ी शहर की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार किया जा सके। उन्होंने लोगों से स्वच्छता में अपना सहयोग देने की अपील की। इस अवसर पर उनके साथ एडवोकेट बलजीत यादव, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर संदीप यादव व सचिव प्रवीन चिंकारा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed